विज्ञापन
14 minutes ago
गाजियाबाद:

उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है, जहां टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक नामी सोसायटी में 3 नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी. पुलिस का कहना है कि तीनों लड़कियां ऑनलाइन गेम की लती थीं. कहा जा रहा है कि ऑनलाइन गेम खेलने पर पाबंदी लगाने पर तीनों बहनों ने इतना बड़ा कदम उठाा लिया तीनों बहनों की आयु 12,14 और 16 साल है. भारत सिटी सोसायटी की ये घटना है. दावा है कि तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेलती थीं. बहनों के नाम 16 साल की निशिका, 14 साल की प्राची और 12 साल की पाखी हैं. उनके पिता चेतन कुमार और मां इस घटना से सदमे में हैं. तीनों बहनें समय से स्कूल भी नहीं जाती थीं.

Ghaziabad sisters Suicide Case Live Updates: गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की आत्महत्या केस के LIVE अपडेट्स


Ghaziabad Suicide Case LIVE Updates: 
गाजियाबाद में लड़कियों ने सुसाइड करने के पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था, उसके बाद तीनों लड़कियां खिड़की से नीचे बारी-बारी से कूद गईं. जब लड़कियां नीचे गिरी, तो आवाज इतनी तेज आई कि सोसाइटी के तमाम लोग और सिक्योरटी गार्ड भागे आए. जब घरवाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक लड़कियां नीचे कूद चुकी थीं. 

Ghaziabad Sisters Suicide Case Live: लड़कियां नीचे गिरीं तो आई जोरदार आवाज, सोसायटी और सिक्योरिटी गार्ड ने लगाई दौड़

लड़कियों ने सुसाइड करने के पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था. उसके बाद तीनों लड़कियां खिड़की से बारी बारी से नीचे कूदी. जब लड़कियां नीचे गिरी तो आवाज इतनी तेज आई कि सोसाइटी के तमाम लोग और सिक्योरटी गार्ड भागे. जब घरवाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक लड़कियां नीचे कूद चुकी थीं.

Ghaziabad Sisters Suicide Case Live: फ्लैट की बालकनी में कुर्सी रखी और फिर नौंवे फ्लोर से एक कर कर कूदीं तीनों बहनें

गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत में तीन बहनों की खुदकुशी ने हर मां-बाप को हिलाकर रख दिया है. तीनों बहनें कोरियन गेम्स के जाल में किस कदर फंस थीं, इसके पन्ने उनकी डायरी और पुलिस के बयानों से धीरे धीरे खुल रहे हैं. शालीमार गार्ड के एसीपी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक तीनों बहनों ने आधी रात अपने घर की बालकनी से एक-एक कर छलांग लगाई. बालकनी से कूदने के लिए कमरे से एक कुर्सी को लाया गया, जिसमें चढ़कर सभी ने छलांग लगाई. 

Ghaziabad Sisters Suicide Case Live: कोरोना के बाद से स्कूल नहीं जा रही थी तीनों बहनें, अपने कोरियन नाम भी रखे थे

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक तीनों बच्चियां कोरोना के बाद से स्कूल नहीं जा रही थी.  तीनों बच्चियों पढ़ने में कमजोर थी. बच्चियों ने आठ पन्ने का एक और नोट छोड़ा है. बच्चियों के पिता ट्रेडिंग का काम करते हैं. बच्चियों के घर वालों से बात की जा रही है.

Ghaziabad Sisters Suicide Case Live: सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया

Ghaziabad Sisters Suicide Case Live Updates: कौन सा ऑनलाइन गेम बना जानलेवा

गाजियाबाद सुसाइड केस में तीनों बहनें जिस ऑनलाइन गेम की लती बताई जा रही हैं, उसका नाम कोरियन लवर बताया जा रहा है, जो टास्क बेस्ड गेम है. इसे खेलने वालों को सुनसान खतरनाक जगहों पर जाने, खुद को काटने-पीटने जैसे टास्क दिए जाते हैं. 50 दिन में 50 टास्क दिए जाते हैं.

Ghaziabad Sisters Suicide Case Live Updates: मम्मी-पापा सॉरी - गाजियाबाद की तीनों सगी बहनों की खुदकुशी का केस

गाजियाबाद की इस घटना में लड़कियों के सुसाइड से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ने का दावा भी किया जा रहा है. इसमें मम्मी-पापा सॉरी की बात लिखी बताई गई है. हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. तीनों लड़कियां पढ़ाई में कमजोर थीं और स्कूल भी डेली नहीं जाती थीं.

Ghaziabad Sisters Suicide Case Live Updates: कोरियन लवर गेम खेलती थीं तीनों सगी बहनें

गाजियाबाद की तीनों सगी बहनें बताया जाता है कि कोरियन लव गेम जैसा कोई ऑनलाइन गेम खेलती थीं. 

इससे पहले भी PUB G और ब्लू व्हेल चैलेंज जैसे ऑनलाइन वीडियो गेम खेलकर कई बच्चों ने सुसाइड किया है. ऐसे गेम्स में बच्चों को टास्क दिए जाते थे और जिन्हें पूरा करने की जिद में वो किसी भी हद तक गुजर जाते हैं. 

Ghaziabad Suicide Case Live : गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने की खुदकुशी, पुलिस ने दी जानकारी

गाजियाबाद सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन  अतुल कुमार सिंह ने कहा कि 4 फरवरी को रात करीब 02.15 बजे सूचना मिली कि थाना टीलामोड़ की भारत सिटी में टावर बी-1 फ्लैट 907 की 9वीं फ्लोर की बालकनी से तीन बच्चियां कूद गई हैं. तीनों की मौके पर मौत हो गई. तीनों लड़कियां निशिका 16 साल, प्राची 14 साल और पाखी 12 साल की है. तीनों को एंबुलेंस से शैय्या अस्पताल लोनी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों बच्चियों को मृत घोषित किया गया.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com