- आखिर रोहित को हुआ क्या है ?
- हाथ में चोट है या हैमिस्ट्रिंग ?
- 2020 में भी उभरी थी रहस्यमयी चोट
South Africa vs India: साल 2020 में रोहित की चोट की मिस्ट्री एक बार फिर से पैदा हो गयी है. ऐसे समय जब भारतीय टेस्ट टीम को महज दो दिन बाद ही दिसम्बर 16 को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए उड़ान भरनी थी, उससे दो दिन पहले ही रोहित शर्मा का रहस्यमयी चोट के कारण दौरे से बाहर हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है. सोमवार की शाम पहले खबर यह आयी कि रोहित को नेट अभ्यास के दौरान थ्रो-डाउन प्रैक्टिस के दौरान हाथ में उठती हुयी गेंद लगी, लेकिन जब बाद में बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से रिलीज जारी की, तो फिर चर्चा कानाफूसी सी शुरू हुयी, लेकिन इसके बाद संशय गहरा गया कि आखिर यह कैसी चोट है.
NEWS - Priyank Panchal replaces injured Rohit Sharma in India's Test squad.
— BCCI (@BCCI) December 13, 2021
Rohit sustained a left hamstring injury during his training session here in Mumbai yesterday. He has been ruled out of the upcoming 3-match Test series against South Africa.#SAvIND | @PKpanchal9 pic.twitter.com/b8VgoN52LW
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोहित ने रविवार को ही WWW.BCCI.TV को दिए लंबे इंटरव्यू में कई मुद्दों पर विस्तार से बात की थी. इसमें उन्होंने विराट के साथ अपने रिश्तों को लेकर चल रही चर्चा को विराम देते हुए बहुत ही पॉजिटिव अंदाज में कहा था कि उन्होंने कोहली की कप्तानी में खेलने का हर पल का लुत्फ उठाया. साथ ही, कोहली ने आगे के सफर को लेकर भी बात की, लेकिन टीम के दक्षिण अफ्रीका के लिए रवानगी से महज दो दिन पहले ही हैमिस्ट्रिंग चोट का उभर जाना कई सवाल खड़े कर रहा है, जैसे:
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज से बाहर, अब यह खिलाड़ी हुआ उनकी जगह टीम में शामिल, पूरी डिटेल्स
आखिर रोहित को लगी यह कैसी चोट है?
किस ग्रेड की हैमिस्ट्रिंग चोट है रोहित को?
वास्तव में चोट हैमिस्ट्रिंग की है या चोट उंगली में है?
कुल मिलाकर जितने मुंह और उतने ही बातें चल रही हैं. और यह स्थिति आगे बड़े विवाद को जन्म देती दिखायी पड़ रही है, जो आसानी से थमने नहीं जा रहा.
कितने दिन तक बाहर रहेंगे रोहित ?
बता दें कि ग्रेड-1 की हैमेस्ट्रिंग चोट में सामान्य तौर पर सही होने में चार से छह हफ्ते का समय लगता है, जबकि ग्रेड-2 की हैमिस्ट्रिंग को सही होने में आठ हफ्ते लगते हैं. ऐसे में तो अब सवाल यही है कि अगर रोहित को हैमिस्ट्रिंग है भी और अगर वह फिट भी हो जाते हैं, तो क्या वह वनडे सीरीज में भी खेल पाएंगे.
सवाल उप-कप्तानी का भी है ?
रोहित के बाहर होने के बाद सेलेक्टरों ने रोहित की जगह दूसरे ओपनर प्रियंक पांचाल के नाम का तो ऐलान कर दिया, लेकिन अभी यह नहीं बताया गया है कि टेस्ट में अब उप-कप्तान कौन होगा.
यह भी पढ़ें: कुछ ऐसे रोहित शर्मा विराट के साथ रिश्तों पर चल रहीं चर्चाओं को दिया विराम, बोले कि...
साल 2020 में भी हुआ था विवाद
पहले ही रोहित को रहस्यमयी चोट उभर कर आयी थी, जब साल 2020 नवंबर में बीसीसीआई ने उन्हें यह कहते हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में नहीं चुना था कि रोहित फिट नहीं हैं, लेकिन तब टीम की घोषणा होने के एक घंटे बाद ही रोहत शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए नेट प्रैक्टिस के दौरान झमाझम शॉट लगाते हुए और कदमों का इस्तेमाल किया, तो मानो तूफान सा आ गया.
VIDEO: मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं