India vs Pakistan T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबाल 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ जीत चुकी है. अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच को जीतकर टूर्नामेंट में आगे बढ़ना चाहेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच जब कभी भी मैच होता है तो मैच का रोमांच चरम पर होता है. अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच मैच का रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है. वहीं, भारत-पाक मैच से पहले भारत के पूर्व दिग्गज नवजोत सिंह सिद्धू ने ऐसे दो भारतीय खिलाड़ी के नाम बताएं हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. सिद्धू ने रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और सूर्य़कुमार यादव के नाम नहीं बताएं हैं.
स्पोट्स तक के साथ बात करते हुए सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अपनी राय रखी है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. कोहली शानदार फॉर्म में हैं. भले ही पहले मैच में कोहली कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे लेकिन ऐसी पिच पर वो सफल रह सकते हैं. सिद्धू ने आगे ये भी कहा है कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बुमराह का सामना करना होगा, जो काफी मुश्किल होगा. मेरे हिसाब से कोहली और बुमराह भारत के लिए एक्स फैक्टर होंगे. (Virat Kohli and Jasprit Bumrah)
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
बता दें कि पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ बुमराह ने 3 विकेट लिए थे. न्यूयॉर्क की पिच पर गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है. ऐसे में बुमराह यकीनन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अबतक 7 मैच हुए हैं जिसमें 6 में भारत को जीत मिली है. एक मैच टाई भी हुआ था जिसे भारत ने बॉल आउट में जीत लिया था. पिछले वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था जिसमें कोहली ने शानदार पारी खेली थी. 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली 82 रन बनाकर नाबाद रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं