Steve Smith on T20 Finisher Batsman: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने टी-20 क्रिकेट के लिए अपनी ड्रीम टीम का ऐलान किया है जिसमें उन्होंने ड्रीम ओपनर बल्लेबाज, ड्रीम फिनिशर बल्लेबाज, ड्रीम ऑलराउंडर के अलावा ड्रीम स्पिनर गेंदबाज को चुना है. ईएसपीएन के साथ बात करते हुए स्मिथ ने अपनी ड्रीम टी-20 टीम को लेक बात की है. स्मिथ ने ड्रीम टी-20 बेस्ट फिनिशर बल्लेबाज के तौर पर हार्दिक और धोनी को नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को चुना है. बता दें कि हाल के समय में क्लासेन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. यही कारण है कि स्मिथ ने क्लासेन को बेस्ट फिनिशर के तौर पर अपनी टीम मे ंजगह दी है.
वहीं, दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ओपनर बल्लेबाज के लिए हेड और बटलर को चुनी है. ड्रीम ऑलराउंडर के लिए स्मिथ की पसंद जडेजा बने हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए क्लासेन ने पूरन को चुना है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने जसप्रीत बुमराह को ड्रीम पॉवर प्ले बॉलर और ड्रीम टी-20 डेथ बॉलर के तौर पर अपनी इस ड्रीम टी-20 टीम में जगह दी है
Steve Smith dream T20 team
ट्रेविस हेड- जोस बटलर (ड्रीम टी-20 ओपनिंग बल्लेबाज)
हेनरिक क्लासेन (ड्रीम टी-20 फिनिशर बल्लेबाज)
रविंद्र जडेजा (ड्रीम टी-20 ऑलराराउंडर)
निकोलस पूरन (ड्रीम टी-20 बल्लेबाज/विकेटकीपर)
राशिद खान (ड्रीम टी-20 स्पिनर)
जसप्रीत बुमराह ( ड्रीम टी-20 पॉवर प्ले बॉलर)
जसप्रीत बुमराह (ड्रीम टी-20 डेथ बॉलर)
हेनरिक क्लासेन क्यों हैं इतने खास
बता दें कि हेनरिक क्लासेन एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपनी तेज बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों में खौंफ पैदा करने के लिए जाने जाते हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में हेनरिक क्लासेन ने अपनी बल्लेबाजी का अलग रूप भी दिखाया है. लो स्कोरिंग वाले मैच में क्लासेन ने संभल कर बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी. साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था. इस मैच में क्लासेन ने 22 गेंद पर 19 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. हेनरिक क्लासेन ने अबतक 44 T20I मैचों में कुल 741 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 145.01 का है. टी-20 में ओवरऑल 168.31 का स्ट्राइक रेट है.
ये भी पढ़े- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया T20 World Cup 2024 का विजेता
ये भी पढ़े- यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव नहीं बल्कि यह खिलाड़ी साबित होगा T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का X- Factor, अंबाती रायडू ने बताया
ये भी पढ़े- नाथन लियोन की भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच होगा T20 World Cup 2024 का फाइनल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं