- दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका की जीत
- सीरीज 1-1 से ड्रा
- 90 साल से साउथ अफ्रीका से एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है न्यूजीलैंड
New Zealand vs South Africa: क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 198 रन से जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया. दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार परफॉर्मेंस किया और जीत दर्ज की. भले ही यह टेस्ट सीरीज ड्रा पर खत्म हुआ लेकिन साउथ अफ्रीकी टीम ने अपने अजेय रिकॉर्ड को बनाए रखा है. दरअसल साउथ अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अबतक न्यूजीलैंड से एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. इस सीरीज में पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड के पास इतिहास रचने का मौका था लेकिन दूसरे टेस्ट में अफ्रीकी बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाकर मैच को जीत लिया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 90 सालों से अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा है. अबतक दोनों टीमों के बीच (होम- देश से बाहर) मिलकर कुल 17 सीरीज खेले गए हैं जिसमें 13 सीरीज साउथ अफ्रीका ने जीता है और 4 टेस्ट सीरीज ड्रा पर खत्म हुए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दोनों टीमों के बीच सीरीज के दौरान कुल 47 टेस्ट मैच खेले गए जिसमें 26 टेस्ट साउथ अफ्रीका ने जीता और 5 टेस्ट मैचों में कीवी टीम को जीत मिली है. 16 टेस्ट ड्रा रहे हैं.
1931-32 में खेला गया था पहला टेस्ट मैच
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सबसे पहला टेस्ट सीरीज 1931/32 में खेला गया था. जब अफ्रीकी टीम न्यूजीलैंड आई थी. उस दौरान साउथ अफ्रीका ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीत लिया था. इसके बाद 1952/53 में दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज खेला गया था जो न्यूजीलैंड की धरती पर ही खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत मिली. इसी साल न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका का दौरा करके 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी जिसमें 4-0 से मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी.
पूर्व भारतीय चयनकर्ता को सता रहा है 'डर', रोहित के साथ कप्तानी के बोझ के कारण ऐसा न हो जाए..
बता दें कि 2022 से पहले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पिछला टेस्ट सीरीज 2016/17 में खेला गया जो न्यूजीलैंड में ही खेला गया था, उस दौरान 3 टेस्ट मैच खेले गए थे जिसमें साउथ अफ्रीका 1-0 से जीतने में सफल रहा था.
बिहार के युवा क्रिकेटर ने तिहरा शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं