- श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट कोहली का होगा 100वां टेस्ट
- 4 मार्च को खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच
- दर्शकों के अनुपस्थिति में खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच
Virat Kohli 100th Test: भारत और श्रीलंका के बीच (India vs Sri Lanka Test Series) पहला टेस्ट मैच 4 मार्च को खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच कोहली के करियर का 100वां टेस्ट मैच होगा. विराट कोहली (Virat Kohli) भारत की ओर से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे. कोहली से पहले अबतक भारत के लिए तेंदुलकर, द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, कुंबले, कपिल देव, गावस्कर, वेंगसरकर, गांगुली, इशांत शर्मा, हरभजन सिंह और सहवाग कर चुके हैं. अब किंग कोहली भी इस खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. वहीं, विराट दुनिया के 71वें खिलाड़ी होंगे जो इस कमाल की उपलब्धि हासिल कर पाएंगे. शम्सी ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, फिर जूता उठाकर लगाया फोन, लोगों ने कहा- 'IPL फ्रेंचाइजी से हो रही बात..'- Video
भारत की ओर से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर (200)
राहुल द्रविड़ (163)
वीवीएस लक्ष्मण (134)
अनिल कुंबले (132)
कपिल देव (131)
सुनील गावस्कर (125)
दिलीप वेंगसरकर (116)
सौरव गांगुली (113)
इशांत शर्मा (105)
हरभजन सिंह (103)
वीरेंद्र सहवाग (103)
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महाराज ने गेंद पर उंगली फेरकर डेरिल मिशेल को किया बोल्ड, बल्लेबाज भी शॉक्ड में- Video
दर्शकों के सामने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे कोहली
भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाला पहला टेस्ट मैच दर्शकों की मौजूदगी में खेला जाएगा। यह स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच होगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को बयान में कहा कि क्रिकेट प्रशंसक कोहली को 100वां टेस्ट मैच खेलने के ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन सकते हैं. पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) ने पुष्टि की कि उन्हें इस टेस्ट मैच के दौरान स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों की उपस्थिति की अनुमति मिल गयी है. शाह ने बयान में कहा, ‘‘भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के पंजाब क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला पहला टेस्ट मैच खाली स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा.
अफगानिस्तानी बल्लेबाज का करिश्मा, एक हाथ से लगाया 'स्ट्रेट ड्राइव', गेंदबाज का हुआ ऐसा हाल- Video
किसने खेला सबसे पहले 100 टेस्ट मैच
इंग्लिश क्रिकेटर कॉलिन कॉउड्रे (Colin Cowdrey) दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्होंने अपने करियर में 100 टेस्ट खेले थे. यही कॉउड्रे अपने 100 टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर भी थे. इस खिलाड़ी ने कुल 114 टेस्ट मैच खेले जिसमें 44 की औसत से 7624 रन बनाए थे.
100वें टेस्ट में किन-किन ने बल्लेबाजों ने लगाया है शतक
माइकल काउड्रे (इंग्लैंड)
जावेद मियांदाद (पाकिस्तान)
गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज)
एलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड)
इंजमाम उल हक (पाकिस्तान)
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका)
हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका)
जो रूट (इंग्लैंड)
100वें टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग करियर के 100वें टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.
पोलार्ड ने बदला मिजाज, स्पिन गेंदबाजी कर चटकाया विकेट, बल्लेबाज के ऐसे उड़ गए होश- Video
भारत की ओर से सबसे पहले किसने खेला 100 टेस्ट मैच
भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) भारत की ओर से सबसे पहले 100 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी थे, गावस्कर ने ये उपलब्धि साल 1984 में हासिल की थी.
बिहार के युवा क्रिकेटर ने तिहरा शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं