- रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर कमाल कर रहे हैं
- पूर्व विकेटकीपर सबा करीम को लगा डर
- रोहित शर्मा की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर चिंता में सबा करीम
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का नया कप्तान बना दिया गया है. रोहित अब तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करेंगे. हाल ही में श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ टी-20, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित की कप्तानी का जलवा देखने को मिला. एक तरफ जहां रोहित अपनी कप्तानी से शानदार परफॉर्मेंस करने में सफल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी बल्लेबाजी में वो दम नहीं दिखा जिसके लिए वो जाने जाते हैं. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित ने 44, 1 और 5 रन का स्कोर बनाया. अब रोहित की इन पारियों को देखकर भारत के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व चयनकर्ता सबा करीम (Saba Karim) को डर सताने लगा है. 'श्रीराम' के बगैर पाकिस्तान पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिला 'विभीषण', पूरे सीरीज में AUS की करेगा मदद
भारत के पूर्व चयनकर्ता ने खेलनीति पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि, रोहित को अपनी बल्लेबाजी पर भी पूरा तरह से फोकस रहना होगा. वह प्लेइंग इलेवन में अपनी बल्लेबाजी की वजह से हैं, उन्हें कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी पर भी फोकस रहना होगा. कप्तानी सिर्फ एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है. हमने कई दफा देखा है कि कप्तान बनने के बाद बल्लेबाजी पर इसका असर पड़ता है. ऐसे उसके साथ नहीं होना चाहिए. सबा करीम ने आगे कहा कि, यह अभी शुरूआत है, रोहित की कप्तानी में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेलना है. अभी काफी सारे टूर्नामेंट हैं. उन्हें कप्तानी के साथ-साथ वही काम करते रहना होगा जिसके लिए वो जाने जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि, 'रोहित के लिए अभी शुरूआती दौर है, उन्हें धीरे-धीरे एहसास होगा कि टीम के लिए उनके रन कितने महत्वपूर्ण हैं, उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में (टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान) काफी महत्वपूर्ण होगा, जहां मैदान बड़े हैं और विरोधी टीम के पास उच्च गुणवत्ता वाले गेंदबाज होंगे, रोहित शर्मा को इस क्षेत्र पर काम करने की ज़रूरत है.'
महाराज ने गेंद पर उंगली फेरकर डेरिल मिशेल को किया बोल्ड, बल्लेबाज भी शॉक्ड में- Video
बता दें कि पहली बार रोहित पूर्ण कप्तान के तौर पर टेस्ट की कप्तानी करते दिखेंगे. श्रीलंका के खिलाफ भारत को टेस्ट सीरीज खेलना है. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 4 मार्च को मोहाली में खेला जाएगा जो विराट कोहली के टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच होगा. भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.
बिहार के युवा क्रिकेटर ने तिहरा शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं