आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा? क्या फ्रेंचाइजी एक बार फिर हार्दिक पांड्या पर भरोसा जताएगी या फिर स्टैंड-इन कैप्टन सूर्यकुमार यादव को नियमित कप्तान बनाया जाएगा. इसके अलावा लाइन में खड़े तिलक वर्मा का क्या होगा? ऐसे कई सवाल है, जिनका मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को अगले सीजन से पहले जवाब तलाशना होगा. इस बीच मंगलवार को ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स आईं कि फ्रेंचाइजी एक बार फिर रोहित शर्मा को कमान सौंप सकती है, लेकिन फ्रेंचाइजी के सूत्रों ने NDTV को बताया है कि इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है.
मुंबई इंडियंस के सूत्रों ने साफ किया कि अगले इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के लिए कप्तान को लेकर अभी तक कोई अंदरूनी बातचीत नहीं हुई है. सूत्रों ने यह भी कन्फर्म किया कि फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने की संभावना पर विचार कर रही है और प्रस्तावों के लिए तैयार है. हालांकि, हार्दिक के ट्रेड के लिए अभी तक कोई सही डील नहीं मिल पाई है.
सूत्रों ने साफ किया है कि अगर हार्दिक फ्रेंचाइजी छोड़ते हैं, तो सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा टीम की कप्तानी के लिए सबसे आगे हैं. मिचेल सैंटनर भी इस दौड़ में शामिल हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने 2026 T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. हालांकि, टूर्नामेंट के ठीक बाद उन्हें कप्तानी और टीम से अपनी जगह, दोनों से हाथ धोना पड़ा. उनकी कप्तानी में भारत को सफलता तो मिली, लेकिन खराब बैटिंग फ़ॉर्म के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया.
दूसरी ओर, तिलक वर्मा भारत के उभरते हुए स्टार हैं और उन्होंने मुंबई स्क्वाड में अपनी जगह पक्की कर ली है. वह भारत की T20I टीम के उप-कप्तान भी हैं. वहीं, न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर सैंटनर एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और देश की व्हाइट-बॉल टीमों की कप्तानी भी करते हैं.
रोहित की अगुवाई में मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब जीते हैं. रोहित ने फ्रेंचाइजी को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जिताए थे. हालांकि, 2024 सीजन से पहले हार्दिक पांड्या ने उनकी जगह ली. मुंबई ने गुजरात से हार्दिक को ट्रेड किया था.
हार्दिक को कप्तानी मिलने पर मुंबई फ्रेंचाइजी को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा था. हालांकि, हार्दिक की अगुवाई में पहले सीजन में मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे रही. टीम ने 2025 में दमदार वापसी की और प्लेऑफ में पहुंची लेकिन 2026 में उसका प्रदर्शन फिर से खराब रहा. बता दें, मुंबई की कप्तानी की रेस में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी संभावित उम्मीदवार के तौर पर उभरे थे. लेकिन मुंबई अब अपने पूर्व कप्तान के पास वापस लौटना पसंद कर सकती है.
यह भी पढ़ें: WTC प्वॉइंट टेबल: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत को हुआ सीधा फायदा
यह भी पढ़ें: युवराज सिंह की IPL में धमाकेदार वापसी! दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बैटिंग कोच और असिस्टेंट कोच की बड़ी जिम्मेदारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं