विज्ञापन

VIDEO: हर्षित राणा को आउट करते ही पाक खिलाड़ियों ने खोया आपा, मुकीम ने बोले अपशब्द, बीच मैदान में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत 'ए' और पाकिस्तान 'ए' मुकाबले के दौरान हर्षित राणा के विकेट के बाद मैदान पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला. सूफियान मुकीम को भारतीय स्टार के खिलाफ अपशब्द बोलते हुए पाया गया.

VIDEO: हर्षित राणा को आउट करते ही पाक खिलाड़ियों ने खोया आपा, मुकीम ने बोले अपशब्द, बीच मैदान में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा
राणा से उलझते नजर आए मुकीम
@X

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का आठवां मुकाबला बीते रविवार (22 नवंबर 2026) को भारत 'ए' और पाकिस्तान 'ए' के बीच दोहा में खेला गया. जहां हर्षित राणा को आउट करने के बाद पाक खिलाड़ियों ने जिस तरीके से जश्न मनाया. उनका वह आक्रामक व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है. हैरान कर देने वाला वाक्या भारतीय बल्लेबाजी के दौरान 45वें ओवर में देखने को मिला. पाक टीम की तरफ से मोहम्मद इमरान गेंदबाजी कर रहे थे. वही भारतीय टीम की तरफ से हर्षित राणा बल्लेबाजी कर रहे थे. ओवर की दूसरी गेंद इमरान ने लेग साइड में फुल टॉस डाली थी. जहां राणा ने छक्का लगाने के इरादे से जोरदार बल्ला घुमाया. मगर गेंद बल्ले से लगने के बाद हवा में उछल गई और डीप स्क्वायर लेग की तरफ चली गई. जहां तैनात फरहान यूसुफ ने कोई गलती नहीं की और एक शानदार कैच पकड़ते हुए राणा को पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया. 

राणा से उलझते नजर आए मुकीम

राणा जब ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ रहे थे. उसी दौरान पाक स्पिनर सूफियान मुकीम को उन्हें कुछ अपशब्द बोलते हुए देखा गया. वही नहीं कई अन्य खिलाड़ियों को भी राणा के सामने जोशीले अंदाज में जश्न मनाते हुए पाया गया. जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज का भी पारा चढ़ गया. मगर कुछ वह बोलते. उससे पहले पाकिस्तान कप्तान अब्दुल समद और भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने बीच बचाव करते हुए मामले को संभाल लिया. इस दौरान मुकीम को तिलक के साथ भी उलझते हुए देखा गया. मगर तिलक ने संयम से काम लिया और अपना पूरा फोकस खेल पर ही बनाए रखा. 

भारत को 48 रनों से मिली हार 

मुकाबले के दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 'ए' की टीम 49.2 ओवरों में 313 रन बनाने में कामयाब हुई थी. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हसन नवाज सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 82 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली. उनके अलावा माज सदाकत (59) और फरहान यूसुफ (56) ने भी अर्धशतक लगाया. शमील हुसैन ने 33 और कैप्टन अब्दुल समद ने 28 रनों का योगदान दिया.

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम 49.1 ओवरों में 265 रनों पर ढेर हो गई. कैप्टन तिलक वर्मा (100) ने शतक लगाया, जबकि अभिषेक शर्मा (70) और शाहबाज अहमद (56) अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. हालांकि. इसके बावजूद भारतीय टीम को कामयाबी हाथ नहीं लगी और 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 

यह भी पढ़ें- IND A vs PAK A: हार के बाद तिलक का छलका दर्द, बोले- 'शाहबाज 2 ओवर और टिक जाते तो मैं अकेले मैच खत्म कर देता'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Harshit Pradeep Rana, Namboori Thakur Tilak Varma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com