विज्ञापन

'फैसलों पर सवाल उठाएं, संस्थाओं पर नहीं', सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले CJI सूर्यकांत

सीजेआई सूर्यकांत रविवार को हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. जहां उन्होंने लोगों के संवैधानिक संस्थाओं पर कम होते भरोसे पर बड़ी बात कही.

'फैसलों पर सवाल उठाएं, संस्थाओं पर नहीं', सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले CJI सूर्यकांत
सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत.
NDTV
शिमला:

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने रविवार को कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन उन्हें संस्थाओं को निशाना बनाने से बचना चाहिए. हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUHP) के 10वें दीक्षांत समारोह से इतर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि लोग अक्सर किसी फैसले और उस फैसले से जुड़ी संस्था के बीच अंतर नहीं कर पाते.

संस्थाओं को निशाना बनाने से बचना चाहिएः सीजेआई

विश्वविद्यालय के एक बयान के अनुसार, मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि इस तरह की प्रवृत्ति से लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए जरूरी संस्थाओं में जनता का भरोसा कमजोर होने का खतरा है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन उन्हें संस्थाओं को निशाना बनाने से बचना चाहिए. 

702 छात्रों को मिली ड्रिगी, 32 को गोल्ड मेडल

दीक्षांत समारोह धर्मशाला के सरकारी डिग्री कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया. इस दौरान 702 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं और 32 स्वर्ण पदक दिए गए. इनमें से 23 स्वर्ण पदक छात्राओं को मिले. इस अवसर पर विश्वविद्यालय की समाचार पत्रिका और शिक्षकों की पांच पुस्तकों का विमोचन किया गया.

सीएम बोले- देश की सबसे बड़ी ताकत जिम्मेदार नागरिक

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों से कहा कि डिग्री केवल उनकी कड़ी मेहनत की पहचान नहीं है, बल्कि यह समाज और देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी दर्शाती है. उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसके शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक होते हैं. सुक्खू ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार पाने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे आलोचनात्मक सोच विकसित करने, समझ बढ़ाने, शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलती है.

राज्यपाल ने शोध की गिनाई महत्ता

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने विश्वविद्यालय से हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों, जैसे जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण, जैव विविधता और ग्रामीण विकास पर प्रभावशाली शोध का केंद्र बनने की दिशा में काम करने का आह्वान किया. गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता को समाज की जरूरतों से जोड़ना चाहिए.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJI Surya KAnt, CJI Surya Kant Latest Remarks, Cji Surya Kant News, Central University, Himachal Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com