विज्ञापन

नजमुल हुसैन शांतो ने बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान

Najmul Hossain Shanto Created History: नजमुल हुसैन शांतो बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

नजमुल हुसैन शांतो ने बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान
Najmul Hossain Shanto

Najmul Hossain Shanto Created History: नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) ने इतिहास रच दिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश (Bangladesh) की तरफ से बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर कुल दो शतक लगाए हैं. विपक्षी टीम पाकिस्तान की तरफ से शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वह जबरदस्त लय में नजर आए. टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 130 गेंदों का सामना किया. इस बीच 77.69 की स्ट्राइक रेट से वह 101 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 12 चौके और दो खूबसूरत छक्के देखने को मिले.

नजमुल हुसैन शांतो के टेस्ट करियर का है नौवां शतक 

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में लगाया गया यह शतक नजमुल हुसैन शांतो के टेस्ट करियर का नौवां शतक है. खबर लिखे जाने तक उन्होंने बांग्लादेश की तरफ से कुल 40 टेस्ट मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 74 पारियों में 33.32 की औसत से 2399 रन निकले हैं. टेस्ट क्रिकेट में शांतो के नाम कुल नौ शतक और पांच अर्धशतक दर्ज है. एक मैच की एक पारी में खेली गई 163 रनों की शतकीय पारी उनकी सर्वोच्च पारी है. 

पाकिस्तान के खिलाफ शांतो की है पहली सेंचुरी

शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई यह शतकीय पारी शांतो की पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पहली शतकीय पारी है. टूर्नामेंट में अभी भी कई मैच शेष हैं. उम्मीद है ग्रीन टीम के खिलाफ उनके शतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. फिलहाल जारी सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. जहां उन्होंने पहली ही पारी में दमदार शतकीय पारी खेली है. 

यह भी पढ़ें- डेविड मिलर का छलका दर्द, प्लेइंग इलेवन बनी समस्या, बताया अपना काम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com