Explainer: तीस्ता जल समझौता क्या है? बंगाल में भाजपा के जीतते ही फिर चर्चा में आया, पानी को लेकर भारत-बांग्लादेश का कई वर्षों पुराना विवाद
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के साथ ही बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने इस नतीजे का खुलकर स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब भारत-बांग्लादेश के बीच लंबे समय से अटका तीस्ता जल बंटवारा समझौता आगे बढ़ सकता है. आइए समझें कि आखिर तिस्ता जल समझौता है क्या? क्यों ये विवाद लंबे वक्त से अटका हुआ है?
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बयान जारी कर उम्मीद जताई है कि अब भारत और बांग्लादेश के बीच लंबे समय से अटका तीस्ता जल समझौता आगे बढ़ सकता है. BNP का कहना है कि पश्चिम बंगाल में बदली राजनीतिक परिस्थिति से 'नीतिगत अड़चनें' कम होंगी और जल बंटवारे पर सहमति बनने की संभावना बढ़ेगी. ऐसे में एक बार फिर यह सवाल केंद्र में है कि आखिर तीस्ता समझौता है क्या और क्यों दशकों से अटका हुआ है?
तीस्ता नदी: विवाद की धुरी
तीस्ता नदी की शुरुआत सिक्किम के हिमालयी इलाके से होती है और यह पश्चिम बंगाल से गुजरते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है. यह नदी सिर्फ एक जलधारा नहीं, बल्कि दोनों देशों के लाखों किसानों की जीवनरेखा है. उत्तर बंगाल और बांग्लादेश के रंगपुर क्षेत्र में खेती इसी पर निर्भर है. दरअसल सूखे मौसम (दिसंबर से मई) में पानी बेहद कम हो जाता है, जिससे टकराव बढ़ता है.

असली विवाद: पानी का बंटवारा
तीस्ता विवाद का मूल सवाल है कि किसे कितना पानी मिले? बांग्लादेश लंबे समय से सूखे मौसम में ज्यादा हिस्सेदारी की मांग करता रहा है. भारत के भीतर भी पश्चिम बंगाल अपने किसानों के लिए पानी रोकने की दलील देता है.
यानी यह सिर्फ दो देशों का नहीं, बल्कि केंद्र बनाम राज्य का भी मसला बन जाता है.
यह भी पढ़ें- बंगाल में भाजपा की जीत से बांग्लादेश कैसे हुआ गदगद! तारेक रहमान की पार्टी को जगी नई उम्मीद, तीस्ता संधि पर दिया बयान
कई बार हुईं समझौते की कोशिशें
तीस्ता नदी को लेकर विवाद 1947 में भारत के विभाजन से शुरू हुआ , जब नदी के जलग्रहण क्षेत्र भारत और बांग्लादेश के बीच विभाजित हो गए. बांग्लादेश को 1971 में स्वतंत्रता मिलने के बाद यह मुद्दा फिर से सामने आया. फिर 1983 में अस्थायी सहमति बनी.
1983: अस्थायी फॉर्मूला
दोनों देशों ने एक अंतरिम व्यवस्था बनाई. जिसके तहत भारत के पास लगभग 39% पानी रहेगा, बांग्लादेश के पास लगभग 36% और बाकी पानी अनिर्धारित बहेगा. लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं बन सका.
2011: लगभग तय समझौता, आखिरी वक्त पर ब्रेक
2011 में एक नया समझौता लगभग फाइनल था, जिसमें बराबर हिस्सेदारी का फॉर्मूला सामने आया. लेकिन ममता बनर्जी के विरोध के बाद इसे लागू नहीं किया जा सका.
विरोध क्यों हुआ?
राज्य सरकार का तर्क था कि इससे उत्तर बंगाल के किसानों को नुकसान होगा. बता दें कि भारत में जल संसाधन पर राज्यों की सहमति जरूरी होती है.
बंगाल में भाजपा आते ही BNP ने जारी किया बयान
बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी का बयान कई मायनों में महत्वपूर्ण है. पहली बार बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी ने खुले तौर पर भारत की आंतरिक राजनीतिक स्थिति को तीस्ता समझौते से जोड़ा है. BNP को लगता है कि अगर राज्य और केंद्र में राजनीतिक टकराव कम हुआ, तो समझौता आसान हो सकता है. यह संकेत भी है कि बांग्लादेश के भीतर तीस्ता अब सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि पूरी राजनीति का मुद्दा बन चुका है.
यह भी पढ़ें- ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को समझिए जो चीनी चुनौती के बीच हिंद महासागर में बनेगा भारत का नया 'कंट्रोल रूम'
अब तक यह मुद्दा मुख्य रूप से शेख हसीना सरकार उठाती रही थी, लेकिन BNP के बयान से यह साफ है कि बंगाल में सत्ता और विपक्ष दोनों के लिए यह अहम कूटनीतिक एजेंडा है.
क्या हैं कूटनीतिक और रणनीतिक मायने
तीस्ता समझौता सिर्फ पानी का बंटवारा नहीं है, बल्कि भारत-बांग्लादेश रिश्तों का टेस्ट केस बन चुका है. अगर समझौता होता है, तो द्विपक्षीय रिश्तों में भरोसा और मजबूत होगा. चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच बांग्लादेश का झुकाव किस ओर होगा, इसमें भी यह मुद्दा भूमिका निभा सकता है. सीमा, व्यापार और कनेक्टिविटी जैसे कई बड़े समझौतों पर भी इसका असर पड़ सकता है.
फिर भी क्यों अटका है मामला?
तीस्ता समझौता तीन बड़ी बाधाओं में फंसा है-
1. केंद्र बनाम राज्य
भारत में राज्यों की सहमति के बिना ऐसा समझौता लागू करना मुश्किल है.
2. पानी की सीमित उपलब्धता
सूखे मौसम में नदी का जलस्तर काफी गिर जाता है.
3. राजनीतिक जोखिम
किसानों के मुद्दे पर कोई भी सरकार समझौता करने से हिचकती है.
अब आगे क्या?
BNP के बयान ने एक बार फिर उम्मीद जरूर जगाई है, लेकिन जमीन पर हकीकत अभी भी जटिल है. अगर पश्चिम बंगाल और केंद्र के बीच तालमेल बनता है, तभी यह समझौता आगे बढ़ सकता है. अब केंद्र और राज्य दोनों जगह एक ही पार्टी की सरकार होने से चीजें सरल होने की उम्मीद है.
लेकिन यह तो साफ है कि कोई भी सरकार किसी भी सहमति तक पहुंचने से पहले सोच विचार करेगी. क्योंकि तीस्ता जल समझौता अब सिर्फ एक नदी का विवाद नहीं रहा. यह राजनीति, कूटनीति और चुनावी समीकरणों का संगम बन चुका है. ऐसे में नया सवाल यह है कि बंगाल में बीजेपी की जीत और ऐसे में BNP की उम्मीद क्या इस बार दशकों के गतिरोध को तोड़ पाएगी.
-
उत्तर प्रदेश में इंसानों-जानवरों के बीच क्यों बढ़ रहा टकराव? मुरादाबाद-बिजनौर में बार-बार दिखे तेंदुए
उत्तर प्रदेश के बिजनौर और मुरादाबाद में तेंदुओं के हमलों से किसान दहशत में हैं. गन्ने के खेत तेंदुओं के ठिकाने बन गए हैं. पिछले दिनों CM योगी ने माना कि सूबे में ह्यूमन-वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट में 4000 से ज्यादा मौतें हुई हैं.
-
जब इस्लाम की सबसे पवित्र जगह 15 दिन के लिए थी हाईजैक, मक्का पर हमले की कोशिश ने याद दिलाया 1979 का अटैक
हूतियों के साथ चल रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब ने पहली बार पवित्र शहर मक्का में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया. लेकिन साल 1979 में इस्लाम की सबसे पवित्र जगह पर चरमपंथियों ने अचानक हमला कर दिया था. इसके बाद दो हफ्तों तक ऑपरेशन चला था.
-
दाल-चावल या बिरयानी की आपकी प्लेट से संकट में है क्लाइमेट... समझिए कैसे
IISER भोपाल और IRRI की स्टडी में कहा गया है कि भारत के धान के खेत सालाना 9.7 मिलियन टन मीथेन छोड़ रहे हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग की दूसरी सबसे बड़ी गैस है.
-
AI मार डालेगा इंसानों को... हर ओर से आ रही आवाज, पूरी दुनिया में खौफ, मगर क्या अब इसे रोकना मुमकिन?
इतनी चेतावनियों के बाद भी AI का विकास बहुत तेज गति से हो रहा है. हर देश अपने स्तर पर AI को लेकर प्रयोग कर रहा है. इसमें हथियारों से लेकर जासूसी और दवाएं तक शामिल हैं. मगर अमेरिका और चीन के बीच AI की होड़ चरम पर चल रही है.
-
BRICS देश बना लें कॉमन करेंसी तो बदल जाएगी दुनिया की तस्वीर लेकिन एक्सपर्ट बता रहे इसे 'टेढ़ी खीर'
BRICS Summit में CBDC लिंकिंग पर चर्चा संभव है. जानिए क्या BRICS देश डॉलर के बजाय अपनी करेंसी में व्यापार करेंगे, व्यापार घाटे की चुनौतियों के बीच भारत को फायदा होगा या खतरे पैदा होंगे.
-
400 करोड़ की आबादी, 70 लाख सैनिक और 38 ट्रिलियन डॉलर की GDP... अगर BRICS एक देश होता तो कितना बड़ा होता?
दिल्ली में BRICS समिट होने वाली है. इसे लेकर पश्चिमी देशों तक हलचल है. आज के समय में दुनिया में दो बड़े संगठन- BRICS और G-7 हैं.
-
सत्य निकेतन त्रासदी के पीछे है डीयू का हॉस्टल संकट, हर 34 छात्र में से सिर्फ 1 के लिए कैंपस में जगह
DU में हॉस्टल की कमी ने हजारों स्टूडेंट्स को प्राइवेट PG के भरोसे छोड़ दिया है. भारी किराया, सुरक्षा की चिंता और जवाबदेही का अभाव—सत्य निकेतन हादसे के बाद स्टूडेंट्स पूछ रहे हैं, आखिर सुरक्षित रहने का विकल्प उन्हें कौन देगा?
-
"सत्य निकेतन को ऊपर ड्रोन से देखिए, यूक्रेन और गाजा से बदहाल दिखेगा, अब पीजी में नींद नहीं आती"
देश के कोने-कोने से पढ़ने आए इस स्टूडेंट्स ने अपनी आंखों के सामने दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में पांच मंजिला हॉस्टल को भरभराकर गिरते देखा. अब इनके जेहन में डर है तो जुबान पर सवाल. यहां पढ़िए NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट.
-
'50 हजार लिए, अब फोन बंद', सत्य निकेतन हादसे के बाद 'हॉस्टल डेज' के दूसरे PG की लड़कियों को दीवारें डरा रहीं
दिल्ली में पढ़ने का सपना लेकर आईं फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट्स डरी हुई हैं. NDTV ने उसी हॉस्टल डेज के दूसरे PG की लड़कियों से बात की, जिसकी 5 मंजिला इमारत सत्य निकेतन में भरभराकर गिर गई.
-
अफ्रीका के लिए बदल गया दुनिया का नक्शा, इससे पहले कितनी बार बदला World Map?
धरती का नक्शा हमेशा एक जैसा नहीं रहा. पहले सभी महाद्वीप पैंजिया नाम के सुपरकॉन्टिनेंट का हिस्सा थे, जो करोड़ों साल में टूटकर आज के महाद्वीपों में बंट गया, जबकि इंसानों के बनाए नक्शे भी समय के साथ ज्यादा सटीक होते गए.