एक अच्छे खासे लंबे ब्रेक के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा फिर से वनडे क पिच पर उतरने के लिए तैयार हैं. फैंस को विवार से विंडीज के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज में एक बार फिर से कोहली के चौके-छ्क्के दिखाई पड़ेंगे. और तीन मैचों की सीरीज से पहले विराट और कोहली दोनों ने बताया कि क्यों अगले साल होने जा रहा विश्व कप उनके लिए बहुत ही अहम है. वहीं, रोहित शर्मा ने भी कहा कि अभी उनके ज़हन में खेले से अलग होने का विचार कभी नहीं आया.
Star Sports edit for Virat Kohli and Rohit Sharma. pic.twitter.com/iYMg165zSQ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 25, 2026
कोहली ने अगले साल के आखिर में खेले जाने वाले फिफ्टी-फिफ्टी विश्व कप के बारे में बात करते हुए कहा, '50-ओवर के विश्व कप की तीव्रता किसी भी चीज़ से अधिक होती है.अब यह T20 स्तर की तीव्रता वाले लगभग 10 मैचों की बात है, लेकिन आप एक दिन में करीब ढाई टी20 मैच खेल रहे होते है. और किसी बड़े टूर्नामेंट और विश्व कप में 10 मैचों के लिए उस तीव्रता को बनाए रखना एक बहुत बड़ी बात है.'
पूर्व कप्तान ने कहा, अगला विश्व कप विदेशी परिस्थितियों में है. यह आपसे बहुत कुछ लेता है. मेरे लिए यह भारत के लिए खेलने वाला मेरा आखिरी विश्व कप होगा और यही मेरी प्रेरणा है. जैसे आप जानते हैं कि मैं कहता रहा हूं कि मैदान पर अपना सब कुछ न्योछावर कर देना. जाहिर है लक्ष्य बिल्कुल विश्व कप जीतना है और इसके लिए जो कुछ भी लगेगा, मैं पूरी तरह से तैयार हूं.'
वहीं, इस मौके पर रोहित ने कहा, 'मेरे दिमाग में यह विचार कभी नहीं आया कि जो काम मेरे पास था वह पूरा हो गया है. जब तक आप खेल रहे हैं तब तक हमेशा कुछ न कुछ आगे देखने के लिए होता है. मैं विश्व कप की ओर देख रहा हूं. मैं देख रहा हूं कि आगे मेरे लिए क्या है. जब विश्व कप खेला जाता है या जब हम कोई ICC टूर्नामेंट खेलते हैं, तो उसकी अपनी अनूठी चुनौती होती है, क्योंकि आप अलग-अलग विरोधियों का सामना करते हैं. आप अलग-अलग मैदानों पर खेलते हैं. इसलिए, आपको अलग तरह से तैयारी करनी होती है अलग तरह से सोचना होता है और यही चुनौती है.'
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
मैच | तारीख | जगह | समय |
पहला वनडे (1st ODI) | 27 सितंबर 2026 (रविवार) | ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम | दोपहर 2:00 बजे |
दूसरा वनडे (2nd ODI) | 30 सितंबर 2026 (बुधवार) | एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी | दोपहर 2:00 बजे |
तीसरा वनडे (3rd ODI) | 3 अक्टूबर 2026 (शनिवार) | महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ | दोपहर 2:00 बजे |
टी20 सीरीज का कार्यक्रम
मैच | तारीख | जगह | समय |
पहला टी20आई (1st T20I) | 6 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ | शाम 7:00 बजे |
दूसरा टी20आई (2nd T20I) | 9 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) | जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची | शाम 7:00 बजे |
तीसरा टी20आई (3rd T20I) | 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) | होल्कर स्टेडियम, इंदौर | शाम 7:00 बजे |
चौथा टी20आई (4th T20I) | 14 अक्टूबर 2026 (बुधवार) | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद | शाम 7:00 बजे |
पांचवां टी20आई (5th T20I) | 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार) | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | शाम 7:00 बजे |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं