Mohammad Amir Angry Viral video PSL: पाकिस्तान सुपर लीग के 22वें मैच में क्वेटा ग्लेडियेटर्स की टीम कराची किंग्स (Quetta Gladiators vs Karachi Kings) को 4 विकेट से हराने में सफल हो गई. ग्लेडियेटर्स की जीत में मार्टिन गप्टिल हीरो बनकर उभरे. गप्टिल ने 56 गेंद पर 86 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. गप्टिल की पारी के दम पर ही कराची किंग्स की टीम 19.5 ओवर में लक्ष्य को 4 विकेट शेष रहते जीतने में सफल हो गई.
बता दें कि मैच में जहां गप्टिल की तूफानी पारी चर्चा का विषय रहा तो वहीं, एक बार फिर गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) अपनी हरकत से सुर्खियां बटोरने में सफल रहे. इस बार आमिर ने गेंदबाजी से नहीं बल्कि अपनी हरकत की वजह से वायरल हुए हैं. मैच के दौरान आमिर अपने ही साथी खिलाड़ी पर भड़कते हुए दिखे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दरअसल, हुआ ये कि ग्ले़डियेटर्स की टीम जीत के करीब थी और 19वां ओवर चल रहा था. आमिर 19वां ओवर कर रहे थे. ऐसे में ओवर की पांचवीं गेंद पर सरफराज अहमद ने 2 रन लेकर मैच को और करीब ले गए. लेकिन इस दौरान आमिर साथी खिलाड़ी तैय्यब ताहिर की खराब फील्डिंग को देखकर भड़क गए और जोर से फटकार लगाते हुए नजर आए. तैय्यब ताहिर से आमिर खासा नराज हो गए.
दरअसल, तैय्यब के खराब थ्रो और फील्डिंग के कारण बैटर सरफराज को 2 रन मिल गए थे. ऐन मौके पर खराब फील्डिंग को देखकर आमिर ने आपा खो दिया और अपने साथी खिलाड़ी को डांट लगाते नजर आए. अपनी गेंदबाजी खत्म करने के बाद भी आमिर तैय्यब ताहिर की फील्डिंग से नाराज रहे और काफी समय तक इसपर अपनी नाराजगी जताते दिखे, वहीं, ड्रेसिंग रूम में बैठे वसीम अकरम भी अपने टीम के गेंदबाज आमिर और तैय्यब के बीच हुई इस घटना को देखकर सरप्राइज थे.
Mohammad Amir🔥#Amir #KKvQG #Sarfaraz #naseemshah pic.twitter.com/uyRvvMI9ua
— TOP Sports (@topsports7809) March 6, 2023
वैसे, मैच में आमिर कोई विकेट नहीं मिला, मोहम्मद आमिर ने 4 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 37 रन दिए.
--- ये भी पढ़ें ---
* BAN vs ENG ODI: शाकिब अल हसन का विश्व क्रिकेट में ऐतिहासिक कमाल, ऐसा रिकॉर्ड बनाकर वनडे में रच दिया इतिहास
* MI vs RCB: ऋचा घोष को अंपायर ने दिया नॉटआउट तो हरमनप्रीत ने लिया रिव्यू, DRS पर मचा बवाल
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं