Dhoni viral video आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 59वें मैच में सीएसके को गुजरात (CSK vs GT) ने 35 रनों से हरा दिया. भले ही सीएसके को हार नसीब हुई लेकिन धोनी (Dhoni) ने 11 गेंद पर 26 रन की पारी खेलकर फैन्स को झूमने का मौका जरूर दिया. बता दें कि धोनी ने 3 छक्के और 1 चौके लगाए. इन सबके अलावा जब धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सुर्खियां बटोर ली. दरअसल, सीएसके की आखिरी ओवर के दौरान एक फैन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैदान के अंदर पहुंच गया और धोनी के पास जाने की कोशिश करने लगा. धोनी ने देखा कि एक शख्स उनके करीब आ रहा है तो माही ने उसके साथ मस्ती करनी शुरू की और जैसे-जैसे शख्स उनके करीब आ रहा था, वैसे-वैसे धोनी खुद को शख्स से पीछे कर रहे थे.
ये भी पढ़े- शुभमन गिल और जायसवाल में कौन है बेहतर, वसीम अकरम ने दिया जवाब
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आखिर में शख्स धोनी के पास पहुंचा और उनके कदमों पर गिर गया. फैन ने धोनी के पैर छुए . इसके बाद मैदानी सुरक्षाकर्मी पहुंचे और शख्स के मैदान के बाहर ले गए. फैन के आने से मैच थोड़ा देर के लिए रूका था. सोशल मिडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. एक बार फिर धोनी के फैन की ऐसी दीवानगी देखकर विश्व क्रिकेट चौंक गया है.
DEMIGOD @MSDhoni. 🙏🙏 pic.twitter.com/ozv618CsEj
— Dhoni Tharane 5️⃣ 🦁 (@Tharane__Talks) May 10, 2024
वैसे, मैच में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने कमाल की पारी खेली और दोनों ने शतक ठोका, गिल ने 55 गेंद पर 104 रन बनाए तो वहीं साईं सुदर्शन ने 103 रनों का पारी खेली, दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी थी. गुजरात ने पहले खेलते हुए 231 रन का स्कोर 3 विकेट पर बनाया था. इसके बाद सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर आ गई है.
वहीं, प्वाइंट्स टेबल में इस समय नंबर वन पर केकेआर की टीम है तो वहीं, दूसरे नंबर पर राजस्थान है, तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मौजूद है. इसके बाद नंबर 4 पर इस समय सीएसके की टीम है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं