Tushar Deshpande Drop catch: आईपीएल 2024 का रोमांच अपने चरम पर है. सीजन का 59वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है. मैच के दौरान एक पल ऐसा भी देखने को मिला है जिसे देख कोई हैरान रह गया. हैरान कर देने वाला यह मामला 14वें ओवर में देखने को मिला है. सीएसके की तरफ से यह ओवर कीवी ऑलराउंडर डेरिल मिचेल डाल रहे थे. मिचेल के इस ओवर की तीसरी गेंद पर जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया. हालांकि, गेंद सीमा रेखा के पास खड़े तुषार देशपांडे के हाथों में आसानी से जाती हुई नजर आ रही थी. मगर वह कैच लपकने में नाकामयाब रहे. गेंद उनके हाथ में आई तो सही मगर छिटककर सीमा रेखा के पार चली गई. जिसके बाद हर कोई अचंभित नजर आया.
मिचेल का निकला गुस्सातुषार देशपांडे के लॉलीपॉप कैच टपकाने से हर कोई हैरान था. इसमें कोई दो राय नहीं है कि मिचेल को भी हैरानी हुई होगी. वह भी बिल्कुल अचंभित थे. इस दौरान उन्होंने अपनी निराशा भी जाहिर की. उन्हें मैदान में खुद के साथ चिल्लाते हुए देखा गया. विकेट के पीछे तैनात महेंद्र सिंह धोनी भी तुषार के इस लापरवाही से हैरान नजर आए. मगर हर बार की तरह वह बिल्कुल शांत रहे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुजरात के खिलाफ महंगे साबित हुए तुषार देशपांडेDaryl Mitchell is frustrated to the core when Lord Tushar Deshpande dropped a catch pic.twitter.com/9ojUik2GiF
— Cricspace (@cricspace69) May 10, 2024
बात करें गुजरात टाइटंस के खिलाफ तुषार देशपांडे के प्रदर्शन के बारे में तो गेंदबाजी में भी वह आज कुछ खास नजर नहीं आए. अपनी टीम के लिए उन्होंने जीटी के खिलाफ कुल 4 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 8.20 की इकोनॉमी से 33 रन खर्च डाले. इस दौरान उन्हें 2 सफलता हाथ लगी. तुषार, शुभमन गिल और साई सुदर्शन को आउट करने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें- क्या सौरव गांगुली की सलाह मानेंगे रोहित शर्मा? बताया किसे टी20 वर्ल्ड कप में करनी चाहिए ओपनिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं