विज्ञापन

VIDEO: धोनी का पहाड़ी डांस हुआ वायरल, 'गुलाबी शरारा' पर लोकल लोगों के साथ घेरा बनाकर नाचे माही

धोनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह पहाड़ी गाने पर स्थानीय लोगों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. मैदान पर शांत रहने वाले माही का यह अलग अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

VIDEO: धोनी का पहाड़ी डांस हुआ वायरल, 'गुलाबी शरारा' पर लोकल लोगों के साथ घेरा बनाकर नाचे माही
धोनी ने पहाड़ी गाने पर किया डांस
@X

धोनी को मैदान में हर किसी ने हमेशा शांत और गंभीर मुद्रा में ही देखा है. मगर ये सच नहीं है. पूर्व भारतीय कप्तान मैदान के बाहर एक अलग ही मिजाज में नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह पहाड़ी गाने पर स्थानीय लोगों के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में माही को जैकेट में देखा जा सकता है. जहां वह लोगों का हाथ पकड़कर घेरे में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. गाने का बोल 'चुनरी तेरी चमकनी गुलाबी शरारा' है. जिसे इंदर आर्य ने गाया है. 

हाल ही में धोनी ने आईपीएल से भी बनाई है दूरी 

साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने हाल ही में आईपीएल से भी दूरी बना ली है. पिछले साल तक आईपीएल में शिरकत करने वाले माही आईपीएल 2027 में नए अंदाज में नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आगामी सीजन के लिए उन्हें अपना मेंटर नियुक्त किया है. 

धोनी का आईपीएल रिकॉर्ड 

धोनी का नाम आईपीएल के सफलतम कप्तानों में शुमार है. उन्होंने अपनी देखरेख में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पांच बार चैंपियन बनाया था. पहली बार उन्होंने फ्रेंचाइजी को 2010 में खिताब दिलाया था. उसके बाद 2011, 2018, 2021 और 2023 में भी वह टीम को चैंपियन बनाने में कामयाब रहे. 

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं धोनी 

यहीं नहीं धोनी की गिनती आज भी आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों में होती है. माही ने आईपीएल में 2008 से 2025 के बीच कुल 278 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 242 पारियों में 38.30 की औसत से 5439 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 24 अर्धशतक देखने को मिले. धोनी आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने सातवें बल्लेबाज हैं. 

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह के आउट होने पर छिड़ी बहस, बल्ले से लगी थी गेंद या अंपायर का था LBW पर सही फैसला? VIDEO


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Mahendra Singh Dhoni, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com