विज्ञापन

MS Dhoni: 60 साल तक... कब होगी धोनी की IPL से विदाई ? माही ने तोड़ी चुप्पी

MS Dhoni on his IPL Retirement: क्या 2026 का सीज़न धोनी का आखिरी सीज़न हो सकता है, इस सवाल पर माही ने रिएक्ट किया है जो अब फैन्स के बीच सुर्खियां बन गई है.

MS Dhoni: 60 साल तक... कब होगी धोनी की IPL से विदाई ? माही ने तोड़ी चुप्पी
Dhoni reaction on MS Dhoni on his IPL Retirement

MS Dhoni Retirement: हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का अनुमान है कि 2026 का सीज़न धोनी का आखिरी सीज़न हो सकता है. बता दें कि धोनी ने कप्तान के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने टीम को 5 IPL खिताब जिताए, हालांकि 2024 सीज़न से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी. वहीं, JioHotstar पर एक चर्चा के दौरान, उथप्पा ने आने वाले सीज़न में धोनी की संभावित भूमिका पर बात की. उन्होंने अंदाज़ा लगाया  धोनी की भूमिका एक मेंटर की होगी. उन्होंने सुझाव दिया कि धोनी शायद बैटिंग क्रम में उतनी अहम भूमिका न निभाएं, और हो सकता है कि वे 7वें नंबर के बजाय 8वें नंबर पर बैटिंग करने आएं.  उथप्पा का मानना ​​है कि इस कदम से धोनी को मैदान पर अपनी ज़िम्मेदारियां धीरे-धीरे कम करने का मौका मिलेगा, और साथ ही नए कप्तान,ऋतुराज गायकवाड़ को अपनी कप्तानी की भूमिका में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा. उथप्पा के इस बयान ने फैन्स को निराश कर दिया था. 

धोनी से 60 साल तक खेलते रहने की अपील

लेकिन अब इन अटकलों  पर धोनी ने विराम लगा दिया है. एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने माना है कि वो अभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं.  दरअसल, सीएसके के कार्यक्रम के दौरान एक्टर सिवाकार्तिकेयन ने धोनी से मजाकिया अंदाज में कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों को नजरअंदाज करें और 60 साल तक खेलते रहें. इस पर धोनी ने  रिएक्ट किया और कहा मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं.” बता दें कि धोनी के इस जवाब ने फैन्स का दिल जीत लिया और फैन्स यह बात सुनकर धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे, 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन से लेकर ऋषभ पंत तक, IPL के वो 10 बड़े स्टार जो अबतक हाथ में नहीं उठा पाए एक बार भी ट्रॉफी

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में कितना रन बनाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी ? 'बिहार के लाल' ने दिया जवाब

बता दें कि धोनी ने अबकर 278 मैच में 5439 रन बनाने में सफल रहे हैं. धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता था. आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है.  चुनौतीपूर्ण IPL 2025 सीज़न के बाद CSK अब अपनी खोई हुई बढ़त वापस पाने का लक्ष्य लेकर चल रही है.  ऐसे में, सीएसके IPL 2026 ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए तैयार है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com