विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2021

'धोनी के पास शातिर दिमाग', भारत को टी20 वर्ल्ड कप में होगा फायदा, पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन बोले

Michael Vaughan On MS Dhoni: आईपीएल (IPL) में धोनी (Dhoni) ने फिर साबित कर दिया है कि उनसे बेस्ट कप्तान इस समय तो क्रिकेट वर्ल्ड में नहीं हैं. खासकर आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान धोनी ने अपनी कप्तानी का एक और नमूना पेश किया और  बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर दिखाया कि मैच को पढ़ने के लिए शातिर दिमाग होना कितना जरूरी

'धोनी के पास शातिर दिमाग', भारत को टी20 वर्ल्ड कप में होगा फायदा, पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन बोले
धोनी के होने से भारत को मिलेगा फायदा
  • धोनी की कप्तानी के मुरीद हुए माइकल वॉन
  • माइकल वॉन ने धोनी को बताया शातिर कप्तान
  • धोनी के रहने से भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में होगा फायदा

Michael Vaughan On MS Dhoni: आईपीएल (IPL) में धोनी (Dhoni) ने फिर साबित कर दिया है कि उनसे बेस्ट कप्तान इस समय तो क्रिकेट वर्ल्ड में नहीं हैं. खासकर आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान धोनी ने अपनी कप्तानी का एक और नमूना पेश किया और  बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर दिखाया कि मैच को पढ़ने के लिए शातिर दिमाग होना कितना जरूरी है. ऐसे में क्रिसबज से बात करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने धोनी की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि बीसीसीआई (BCCI) ने धोनी को बतौर मेंटॉर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया है, यह एक अच्छा फैसला है. भारत को धोनी के शातिर दिमाग की जरूरत टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में पड़ेगी.

कोहली ने ऐसा कर जीता दिल, देखें video

वॉन ने धोनी की कप्तानी को लेकर कहा कि, 'वह मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव पिच के आधार पर करते हैं, जो इस बात पर निर्भर करता है कि कौन गेंदबाजी कर रहा है. एमएस धोनी ने महसूस किया कि (ग्लेन) मैक्सवेल शायद फिर से गेंदबाजी करने जा रहे हैं और दो या तीन ओवर से अधिक गेंदबाजी करेंगे, और इसलिए, उन्होंने (CSK) के एक दाएं हाथ के बल्लेबाज को बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेज दिया.  यह स्मार्ट क्रिकेट है और यह आपकी बल्लेबाजी लाइन-अप के साथ लचीला करता है. '

 ये भी पढ़ें 
CSK टीम के खिलाड़ी ने लिया अचानक से संन्यास का फैसला, अब नहीं खेलेगा टेस्ट क्रिकेट
Harshal Patel ने हैट्रिक लेकर बल्लेबाजों को पिच पर ऐसे नचाया, कोहली की खुशी का ठिकाना न रहा- Video
RCB vs MI: विराट यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले बनने पहले भारतीय बल्लेबाज, 42 साल का बल्लेबाज है किंग
IPL 2021: घुटने में लगी चोट के बावजूद डु प्लेसी ने लिया 'सुपरकैच', देखकर होश उड़ जाएंगे, देखें Video

वॉन ने आगे इसपर कहा कि, आपको अब तक का सबसे महान टी20 कप्तान (Dhoni) मिला है और मुझे पता है कि जब उन्हें टी वर्ल्ड कप के लिए मेंटरिंग के लिए रखा गया था, तब थोड़ा हंगामा हुआ था. भारत एमएस धोनी को उस मेंटरिंग भूमिका में क्यों नहीं चाहेगा? मुझे लगता है कि यह भारतीय टी20 टीम का सबसे बड़ा फैसला है.'

"आपको उस दिमाग की जरूरत है और उस डगआउट के आसपास ऐसे शख्स के होने से टीम का परफॉर्मेंस बेहतर होगा, वह अपने रणनीति में 90 फीसदी तक सफल रहेत हैं. यकीनन धोनी के होने से टीम को फायदा मिलने वाला है. 

VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान . ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Michael Vaughan, Indian Premier League 2021, Chennai Super Kings, ICC T20 World Cup 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com