वेलिंगटन में भारत ने तीसरे टी-20 में धुआंधार अंदाज में जीत हासिल की. भारत ने 13.2 ओवर में 199 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया. भारत की जीत में अभिषेक शर्मा हीरो रहे जिन्होंने केवल 38 गेंद पर 113 रन की पारी खेली, वहीं, 19 गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने 45 रन बनाए, दोनों ने पहले विकेट के लिए 133 की साझेदारी की जिसने भारत के लिए लक्ष्य को आसान बना दिया. बता दें कि मैच के बाद कोच गौतम गंभीर ने रिएक्ट किया और सभी खिलाड़ियों को नम्र बने रहने का संदेश दिया है. गंभीर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा, 'स्टे हम्बल'
Stay Humble https://t.co/Te0i4X7FWf
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 27, 2026
अभिषेक ने 35 गेंद पर जमाया शतक
दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले टी-20 बल्लेबाज अभिषेक ने महज 38 गेंदों पर 113 रन की अविश्वसनीय पारी खेली. उन्होंने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर न्यूजीलैंड की गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं. भारत ने 199 रन के मुश्किल दिख रहे लक्ष्य को महज 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. अभिषेक की विस्फोटक पारी के सामने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (19 गेंद में 45 रन) की शानदार बल्लेबाजी भी कई मौकों पर फीकी नजर आई.अभिषेक ने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. शतक लगाने के बाद उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में ध्यान मुद्रा बनाकर जश्न मनाया.
वैभव का भी दिखा कमाल
महज 15 साल के सूर्यवंशी ने भी आक्रामक पारी खेली.दोनों ने मिलकर भारतीय टीम को पांच ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया और पावरप्ले के छह ओवर में रिकॉर्ड 118 रन बनाए.भारत ने इसके साथ ही पांच ओवर में सबसे तेज टीम शतक और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले के दौरान सर्वोच्च स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाया. अभिषेक और सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए महज सात ओवर में 133 रन जोड़ दिए.
भारत ने इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की धरती पर लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीतने की उपलब्धि हासिल की. इससे पहले भारतीय टीम ने 2020 में 5-0 और 2022 में 1-0 से श्रृंखला अपने नाम की थी.
यह भी पढ़ें | ठंडा पानी मत पीना बेटा...' बलिया के फैन की सलाह सुन मुस्कुरा उठे वैभव, न्यूजीलैंड में मिला परिवार जैसा प्यार
यह भी पढ़ें | नंबर 1 गिल, युवराज से आगे अभिषेक न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं