विज्ञापन

चौथे टी-20 में ईशान की वापसी पर कौन होगा OUT? वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, आकाश चोपड़ा ने गौतम गंभीर को भेजा संदेश

ईशान किशन के चोटिल होने से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिला, दूसरे मैच में नंबर 3 पर वैभव ने 4 रन बनाए थे लेकिन जब तीसरे मैच में उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिला तो 15 साल के बल्लेबाज ने अपना असली रूप दिखाया.

चौथे टी-20 में ईशान की वापसी पर कौन होगा OUT? वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, आकाश चोपड़ा ने गौतम गंभीर को भेजा संदेश
चौथे T20I से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, ईशान की वापसी पर वैभव-संजू में किसकी होगी छुट्टी?
BCCI

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में ओपनिंग में आए वैभव सूर्यवंशी ने अपना धमाकेदार अंदाज वाला रूप दिखाया और 19 गेंद पर 45 रन की पारी खेली, वहीं, अभिषेक ने 113 रन बनाए. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 133 रन बटोर लिए. दोनों की बल्लेबाजी के दम पर भारत ने तीसरा टी-20 मैच आसानी के साथ 6 विकेट से जीत लिया. इस मैच के बाद अब  सबसे बड़ा टेँशन चौथे टी-20 मैच की प्लेइंग 11 को लेकर हैं. अब सवाल उठ रहा है कि अगर ईशान किशन फिट होकर वापसी करते हैं तो प्लेइंग 11 से किस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. इस सवाल पर अब आकाश चोपड़ा ने अपनी राय दी है. 

आकाश चोपड़ा ने कहा, "अब वैभव ने ओपनिंग पर आकर रन बना दिए हैं. और दूसरा ओर संजू भी रन बना रहे हैं. अब जब ईशान वापसी करेंगे तो क्या होगा. देखिए ईशान को तो इलेवन में आना ही है, अब इस परिस्थिति से बचने के लिए  भारतीय मैनेजमेंट को पहले ही सोचना चाहिए था". 

पूर्व ओपनर ने कहा, "देखिए भारत को अगस्त से लेकर इस साल के अंत तक 16 टी-20 मैच खेलने थे. ऐसे में आप 4 खिलाड़ियों को आसानी के साथ रोटेट कर सकते थे. आप यह फैसला कर सकते थे कि इन 4 को 16 टी-20 मैच में से कितने मैच देंगे. आप एक खिलाड़ी को 4 से 5 मैच देकर उन्हें रेस्ट देने का फैसला कर सकते थे. अब उनको रोटेट कर सकते थे. जब यह बात होती तो किसी को इसका बुरा नहीं लगता, सबको अपना रोल पता होता, ऐसा होने पर सबको अपने-अपने मौके के बारे में पता होता. इस रणनीति के तहत कोई भी खिलाड़ी बेंच पर बैठता तो उसका दिल नहीं टूटता."

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, "अब भारतीय टीम उस परिस्थिति में आ चुकी है, देखिए वैभव को जब भी खेलाना है तो उनको ओपन ही करवाना है और बाहर किसी को भी लॉजिकली बैठना मुमकिन नहीं है. चाहे वो संजू हों या वैभव हो या फिर ईशान किशन हों. अब जब टी-20 वर्ल्ड कप 2 साल दूर है, तब आप रोटेशन पॉलिसी को अपना सकते हैं, उसके लिए आपको सही रणनीति बनानी चाहिए और आप इस बारे में सभी को बता दें. मीडिया में भी इस बात को भेज दें कि हम ये कर रहे हैं  और सबको ऐसे ही अवसर मिलेंगे. ऐसे ही हम खिलाड़ी को तैयार भी करेंगे. वरना कोई एक बैठा रहेगा बेंच पर जो खिलाड़ी के लिए अच्छा नहीं है."

बता दें कि अब टी-20 सीरीज का चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 3-0 से आगे हैं और पहले ही यह सीरीज अपने नाम कर चुकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चौथे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा को आराम दिया जाएगा या फिर से वैभव को बेंच पर बैठना होगा. 

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड में मिला बलिया वाला प्यार-‘ठंडा पानी मत पीना बेटा', Video 

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी के लिए गौतम गंभीर की 'चॉकलेट' वाली तरकीब काम कर गई, पूर्व भारतीय ओपनर ने खोला राज

यह भी पढ़ें | नंबर 1 गिल, युवराज से आगे अभिषेक न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Sanju Viswanath Samson, Gautam Gambhir, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com