न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी आखिरकार ओपनिंग करने उतरे और अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर गदर मचा दिया. दोनों ने पहले 6 ओवर में 118 रन जोड़े जो टी-20 के इतिहास में पॉवर प्ले में बनाया गया किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है, एक ओर जहां अभिषेक ने 113 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 45 रन बनाए, भले ही वैभव अर्धशतक से चूक गए लेकिन उनकी इस पारी ने यह भरोसा दिला दिया है कि उनका असली बैटिंग ऑर्डर ओपनिंग ही है. मैच में वैभव ने 19 गेंद पर 45 रन की पारी खेला जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. बता दें कि भारतीय टीम यह मैच 6 विकेट से जीतने में सफल रही. अभिषेक को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
दूसरी ओर जब मैच खत्म हुआ तो वैभव ऑटोग्राफ देने दर्शक दीर्घा में पहुंचे, जहां एक महिला फैन ने उनसे बात की. दोनों के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल, हुआ ये कि न्यूजीलैंड के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलने के बाद जब वैभव सूर्यवंशी दर्शकों कोऑटोग्रॉफ देने आए तो दर्शक दीर्घा से एक महिला उन्हें आवाज लगाकर कहती हैं, वैभव, हैलो वैभव.. हम लोग भी बलिया से हैं और तुम ठंडा पानी मत पीना, गर्म करके ही पीना. यह बात सुनकर वैभव मुस्कुराने लग जाते हैं और जवाब में कहते हैं. अच्छा जी, ठीक है." सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.
हेलो वैभव, हम लोग भी बलिया से हैं, ठीक हो, गर्म पानी पियो ठंडा पानी मत पीना क्योंकि यहां पर ठंड है अभी न्यूज़ीलैंड में उत्तर प्रदेश वाले बिहारी को बोल रहे हैं हेलो वैभव हम लोग भी बलिया से हैं। #VaibhavSooryavanshi #INDvsNZ https://t.co/9JLx0GO7ZI
— Sadan Singh (@SadanJee) October 27, 2026
बता दें कि इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज को 3-0 से जीतने में सफल हो गई है. अब भारतीय टीम यहां से आगे के दोनों मैच जीतकर कीवी टीम का पूर्ण सफाया करना चाहेगी. मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 198 रन बनाए थे. भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाकर मैच को आसानी के साथ जीत लिया. अब सीरीज का चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें | नंबर 1 गिल, युवराज से आगे अभिषेक न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
यह भी पढ़ें | WPL 2027 ऑक्शन आज: 27 स्लॉट, 150 दावेदार, किस पर होगी पैसों की बारिश? जाने तमाम बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं