- बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब बंगाल, ओडिशा और तमिलनाडु में भारी तबाही मचा सकता है
- दिल्ली-एनसीआर में तीन साल बाद अक्टूबर में सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई और बारिश का अनुमान है
- UP में 28 से 31 अक्टूबर तक चक्रवात अर्नब के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
Kal Ka Mausam 28 october 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. बंगाल की खाड़ी में आए अर्नब चक्रवात को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. यह चक्रवात बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु जैसे राज्यों में तबाही मचाएगा. मौसम विभाग ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है. प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है. वहीं इस साइक्लोन का असर दिल्ली-यूपी तक देखने को मिलेगा. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 28 अक्टूबर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देश के 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.
अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश, तीन साल बाद सबसे ठंडी सुबह
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. आने वाले दो दिनों राजधानी समेत पूरे एनसीआर में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अक्टूबर में तीन साल का सबसे कम तापमान है. शहर में इससे कम न्यूनतम तापमान आखिरी बार 27 अक्टूबर 2023 को दर्ज किया गया था, जब यह 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा था.
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, कलल आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 29 अक्टूबर को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. तापमान में भी गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. इसी तरह 30 अक्टूबर को भी मौसम साफ नहीं रहेगा. इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. तापमान 27 डिग्री (अधिकतम) और 19 डिग्री (न्यूनतम) के बीच रहने का अनुमान है. महीने के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर से मौसम फिर से करवट लेगा और आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे.

यूपी में चक्रवात ‘अर्नब' को लेकर अलर्ट
चक्रवात ‘अर्नब' के संभावित प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं जिसे देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है. मौसम के पूर्वानुमान को प्रशासन ने आम लोगों और किसानों के लिए सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. राज्य सरकार ने संभावित मौसमी बदलाव के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्यों और एहतियाती उपायों पर जोर दिया है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है. वहीं, 29 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है.
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर सहित कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है. वहीं 30 अक्टूबर को पूर्वांचल, अवध और तराई के कई जिलों के अलावा बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी भारी बारिश तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है.
⚠️EXTREMELY HEAVY RAINFALL ALERT | CYCLONIC STORM ALERT! 🌧️ 🌀 Under the influence of Very Severe Cyclonic Storm “ARNAB”, isolated extremely heavy rainfall is likely over Coastal Andhra Pradesh & Yanam and Odisha on 27th–28th October, and Chhattisgarh on 28th October, 2026. 🚨 Residents are advised to remain alert, follow official weather updates, and adhere to the advisories issued by local authorities. #CycloneArnabUpdate #WeatherAlert #HeavyRainfall #IMD #AndhraPradesh #Yanam #Odisha #Chhattisgarh #CycloneWarning #WeatherUpdate @moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 27, 2026
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
कल बिहार में मौसम में बदलाव की शुरुआत हो रही है. कल राज्य में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है. कल बिहार में कहीं-कहीं आंधी-तूफान आने, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है. बिहार में भारी बारिश का दौर 29 और 30 अक्टूबर को देखने को मिलेगा.
बंगाल में चक्रवात अर्नब का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश
चक्रवात ‘अर्नब' के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और बुधवार को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका के बीच पश्चिम बंगाल में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कल बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. कल दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इन चार जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. चक्रवात के प्रभाव से कोलकाता और दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी रुक-रुककर बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई. मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की आशंका भी व्यक्त की गई है.
झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश
चक्रवात 'अर्नब' की वजह से झारखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट' जारी किया है. गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए 30 अक्टूबर को सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे के वास्ते भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इसके अलावा चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी 29 अक्टूबर को सुबह साढ़े आठ बजे से अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
- भारी बारिश: आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना.
- मध्यम बारिश: पश्चिम बंगाल, केरल, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और झारखंड.
- हल्की बारिश: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, असम और मेघालय
यह भी पढ़ें | कल का मौसम: बंगाल-तमिलनाडु समेत 7 राज्यों में भारी बारिश, चक्रवात अर्नब मचाएगा तबाही, दिल्ली-UP में ठंड
यह भी पढ़ें | आंध्र प्रदेश-ओडिशा की ओर बढ़ा चक्रवात अर्नब, स्कूल-कॉलेज बंद, 7 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं