भारत ने बुधवार को DLS मेथड के तहत वेस्टइंडीज को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए तीसरे वनडे (WI vs IND 3rd ODI) में 119 रन से हराकर सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. शुभमन गिल (Shubman Gill) ने नाबाद 98 रन की पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. हालांकि वो अपने पहले अंतरराष्ट्रीय शतक से महरुम रह गए. गिल के अलावा भारतीय गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन कर मेजबान टीम को सिर्फ 137 रन पर ऑल आउट किया.
वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजों का टोन सेट करने का काम मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने किया. इस मैच में दो विकेट लेने वाले सिराट ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट चटकाकर टीम के लिए मैच में समां बांध दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स (Kyle Mayers) मोहम्मद सिराज की पहली गेंद पर ही चकमा खा गए और गेंद सीधे जाकर स्टंप पर लगी. मेयर्स को बोल्ड कर सिराज ने इस मैच में भी टीम इंडिया के इरादे साफ कर दिए थे. उनका ये विकेट इतना शानदार था कि विंडीज टीम के फैंस ये देखकर हैरान रह गए.
A remarkable over from @mdsirajofficial, bagging #Mayers and #Brooks while only giving away one run. Spectacular.
— FanCode (@FanCode) July 27, 2022
Watch the India tour of West Indies LIVE, only on #FanCode ???? https://t.co/RCdQk12YsM@BCCI @windiescricket #WIvIND #INDvsWIonFanCode #INDvsWI pic.twitter.com/mFZVgPOkbC
सिराज ने इसके बाद इसी ओवर में शमरह ब्रूक्स (Shamarh Brooks) को LBW आउट कर पवेलियन भेजा. अपनी दूसरी गेंद खेल रहे ब्रूक्स को भारतीय गेंदबाज ने इसी तरह शून्य पर आउट किया. सिराज में अपने पहले ओवर में सिर्फ एक रन देकर दो विकेट चटकाए.
वेस्टइंडीज की टीम इसके बाद पूरे मैच में लड़खड़ाते रही. स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 17 रन देकर चार विकेट लिए. जबकि सिराज से तीन ओवर फेंक कर 14 रन दिए और 2 सफलता हासिल की. उनके सामूहिक प्रयास ने भारत ने वेस्टइंडीज पर एक और बड़ी जीत हासिल की. ये पहला मौका था जब भारत ने वेस्टइंडीज को उनके घर पर दो या दो से ज्यादा मैचों वाली वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया.
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं