Mohammed Siraj Story: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आज जो कुछ भी हैं उनके पीछे उनका खूब सारा स्ट्रगल छिपा है. बता दें कि सिराज के जन्मदिन पर बीसीसीआई ने एक खास वीडियो शेयर किया है जिसमें गेंदबाज अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर रहे हैं. वीडियो में सिराज अपने होमटाउन में सैर करते हुए दिख रहे हैं और उन जगहों पर जा रहे हैं, जहां पर वो अपने स्ट्रगल के दिनों में जाया करते थे. इस वीडियो में सिराज ने ये भी बताया कि कैसे उनकी गेंदबाजी में तेजी है. मोहम्मद सिराज ने अपनी स्ट्रगल स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि, टेनिस बॉल से खेलकर उन्होंने अपनी गेंदबाजी स्पीड को बढ़ाया है. इस वीडियो पर फैन्स के खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं.
सिराज ने बातचीत में ये भी खुलासा किया कि जब वो स्ट्रगल कर रहे थे तो उन्होंने कैटरिंग का भी काम किया था. उस दौरान वो खुद से रुमाली रोटी भी बनाया करते थे. रुमाली रोटी बनाने के क्रम में उनका हाथ कई दफा जला भी है. सिराज अपने पुराने दोस्तों से भी मिलते हुए इस वीडियो में नजर आ रहे हैं. उनके दोस्त सिराज से मिलकर काफी गदगद हैं. 13 मार्च 1994 को हैदराबाद में जन्में सिराज के पिता ऑटो चलाया करते थे, उनकी मां हाउसवाइफ रहीं हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
🏠 𝙃𝙤𝙢𝙚𝙘𝙤𝙢𝙞𝙣𝙜 𝙨𝙥𝙚𝙘𝙞𝙖𝙡 𝙛𝙩. 𝙈𝙤𝙝𝙖𝙢𝙢𝙚𝙙 𝙎𝙞𝙧𝙖𝙟
— BCCI (@BCCI) March 13, 2024
As he celebrates his birthday, we head back to Hyderabad where it all began 👏
The pacer's heartwarming success story is filled with struggles, nostalgia and good people 🤗
You've watched him bowl, now… pic.twitter.com/RfElTPrwmJ
डेब्यू टेस्ट से पहले ही सिराज के पिता के निधन हो गया था. वीडियो में अपने पिता को लेकर बात करते हुए सिराज काफी इमोशनल भी नजर आए हैं. बता दें कि गली क्रिकेट में टेनिल बॉल से खेलकर टीम इंडिया के लिए खेलना एक बड़ी बात है, सिराज ने यह कमाल कर दिखाया है. सिराज वनडे में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज भी बने थेत. सिराज ने साल 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. अबतक भारत के लिए सिराज ने 27 टेस्ट, 41 वनडे और 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. कुल मिलकर अबतक सिराज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 154 विकेट लिए हैं. आईपीएल में सीरीज आरसीबी की ओर से खेलते हैं.
यह भी पढ़ें: कपिल देव, गावस्कर नहीं बल्कि वसीम अकरम ने इस पूर्व दिग्गज को बताया 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
यह भी पढ़ें: Musheer Khan: सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने रचा इतिहास, रणजी फाइनल में शतक जमाकर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सिराज को आरसीबी ने 7 करोड़ में रिटेन किया है. बता दें कि हाल ही में बीसीसीआई के द्वारा जारी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में सिराज ग्रेड ए कैटेगरी में शामिल किए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं