Wasim Akram on greatest of all time: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने उस खिलाड़ी के नाम का ऐलान किया है जो विश्व क्रिकेट में 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' है. दरअसल, एस्पोर्ट्स पर बात करते हुए स्विंग के जादूगर ने ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को लेकर बात की और उसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी को नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम करार दिया है. वसीम ने तूफानी पूर्व वेस्टइंडीज गेंदबाज मैल्कम मार्शल (Malcolm Marshall) को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा है .
वसीम ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, "देखिए वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल अकेले ऐसे गेंदबाज रहें हैं जिन्होंने एशियाई धरती पर भी अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया है. मैं जब युवा था तो उनसे काफी कुछ सीखने को मिला था. एक बार मैंने उनसे पूछा भी था कि आपकी खासियत क्या है. इसपर उन्होंने मुझे समझाया था कि, पहले ही गेंद से आप बल्लेबाज पर अटैक करना शुरू कर दें, ना कि पहले वार्म अप करें और बल्लेबाज को कमजोर गेंद शुरुआत में करें."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अकरम ने आगे कहा, "उनसे मैंने सीखा कि आपको पहली ही गेंद से आक्रमकता दिखानी होती है, कई सारे ऐसे गेंदबाज होते हैं जो पहले के दो से तीन गेंद हल्की फेंकते हैं जिससे वो अपनी शरीर को खोल सके, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए. यदि आप ऐसे करेंगे तो आप बल्लेबाज को पिच पर जमने का मौका देंगे. आपको पहले ही गेंद से प्रहार करना होगा. यही मैंने उनसे सीखा है. मैं उन्हें यकीननन ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) मानता हूं."
यह भी पढ़ें: BCCI सचिव जय शाह ने मोहम्मद शमी पर दी बड़ी अपडेट, बताया कब कर पाएंगे वापसी
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "भारत ने हमें उस तरह से..." ब्रेंडन मैकुलम ने सीरीज में शर्मनाक हार के बाद बैजबॉल पर दिया बड़ा बयान
इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने आगे कहा, "देखिए सभी बात करते हैं डेनिल लिली की, लेकिन उन्होंने सबकॉन्टिनेंट में विकेटे नहीं ली. सर रिचर्ड हैडली और मार्शल मेरे लिए यकीनन सबसे बड़े खिलाड़ी रहे हैं. मैल्कम मार्शल खासकर काफी तेज थे. वो पहले ऐसे वेस्टइंडीज गेंदबाज थे जिन्होंने रिवर्स स्वींग करना सीखा था. उनसे मैंने काफी कुछ सीखा है ."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं