भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का जलवा रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में भी जारी है. टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप सी का एक मुकाबला दिल्ली और बंगाल के बीच कल्याणी में खेला जा रहा है. जहां उन्होंने दिल्ली के खिलाफ दमदार गेंदबाजी करते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. मुकाबले के दौरान उन्होंने बंगाल की तरफ से कुल 17.3 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 1.71 की इकॉनमी से 30 रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे. जिसके बाद RevSportz Global ने उनके साथ खास बातचीत की, जो कुछ इस प्रकार है-
सवाल - पिछले रणजी सीजन में आपने जैसी गेंदबाजी की थी. वैसी ही गेंदबाजी और रिदम इस सीजन में भी देखने को मिल रही है.
जवाब - उससे क्या हुआ (हंसते हुए). बाकी नया कुछ नहीं है. अच्छा स्टार्ट हुआ है. आशा है कि ये टारगेट अच्छे से अचीव हो जाए. लड़कों ने अच्छी शुरुआत की है. देखते हैं 240 का स्कोर है. अब हमारी बल्लेबाजी कैसी होती है. एक डिपार्टमेंट के लिए अच्छा सोचा था. कल बल्लेबाजी में देखते हैं क्या होता है.
विकेट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्लोवर साइड था थोड़ा. हालांकि, हमने उम्मीद की थी और डिमांड भी किया था कि विकेट थोड़ा मददगार होनी चाहिए. आकाश खेल रहा है. मुकेश खेल रहा है. मैं हूं. कैफ है... ऐसा फास्ट बॉलिंग अटैक इंडिया में किसी के पास नहीं है. हम बहुत बार अनुरोध कर चुके हैं. मगर उसका कोई प्रतिक्रिया नहीं मिला है.
सवाल - इस बार बारिश बहुत हुआ था.
जवाब - बारिश में घास और उगना चाहिए. कम नहीं होना चाहिए. तेज गेंदबाजी हमारी स्ट्रेंथ है. गेंदबाजी आपकी स्ट्रेंथ हो तो हमें मददगार पिच चाहिए. हम कई बार डिमांड कर चुके हैं. अब डिमांड करने का कोई मतलब नहीं है. क्योंकि मैं भी दो तीन बार बोल चुका हूं. अब नहीं बोलूंगा. अंदर से खुद को भी अब अजीब लग रहा है.
सवाल - काफी लंबे समय बाद आकाश वापिस आ रहे हैं. हाल ही में ईरानी कप भी खेले हैं. कैसा लग रहा है उनका रिदम? क्योंकि इसके बाद वह न्यूजीलैंड निकलने वाले हैं.
जवाब - आपने सबने ही उसको देखा है. कैसी गेंदबाजी कर रहा है वह. अभी मुकेश ने भी किया है. मुझे नहीं लगता है कि कोई बंगाल यूनिट पर सवाल उठा सकता है, स्पेशली प्रेशर यूनिट पर. जैसा यूनिट हमारा है, पिछले छह से सात सालों में हमने पांच बार क्वालीफाई किया है. बस थोड़ा होम मैच में एडवांटेज मिलना शुरु हो जाए तो फर्क और दिखेगा.
सवाल - शमी कोई बातचीत हुआ है, अभी सिलेक्शन कमेटी में बदलाव आया है. आपसे कोई बातचीत हुई है? सिलेक्शन कमेटी में एक मेजर बदलाव आया है. आप का कंप्लेन था कि पहले अजीत अगरकर ने...
जवाब - मैंने कमेंट करना बंद कर दिया है. मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अब जिसको जो करना है करो. अपना काम है खेलना. अब यही स्लोगन रहेगा (हंसते हुए).
सवाल - अपनी गेंदबाजी का लुत्फ उठा रहे हैं?
जवाब - छोड़ने तक (हंसते हुए).
यह भी पढ़ें- W,W,W,W: रणजी का नया सीजन, मगर मैदान में नजर आ रहा है शमी का वही पुराना अंदाज! दिल्ली को तो धो डाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं