विज्ञापन

W,W,W,W: रणजी का नया सीजन, मगर मैदान में नजर आ रहा है शमी का वही पुराना अंदाज! दिल्ली को तो धो डाला

मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी के नए सीजन का आगाज शानदार तरीके से किया है. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ चार विकेट चटकाते हुए हर किसी को अपनी दीवाना बना दिया है.

W,W,W,W: रणजी का नया सीजन, मगर मैदान में नजर आ रहा है शमी का वही पुराना अंदाज! दिल्ली को तो धो डाला
मोहम्मद शमी

रणजी ट्रॉफी के नए सीजन का आगाज हो चुका है. मगर अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी का अंदाज बिल्कुल नहीं बदला है. वह जारी सीजन में भी धारधार गेंदबाजी जारी रखे हुए हैं. एलीट ग्रुप सी का एक मुकाबला दिल्ली और बंगाल के बीच कल्याणी में खेला जा रहा है. जहां बंगाल की तरफ से शिरकत करते हुए मोहम्मद शमी जबरदस्त लय में नजर आए. उनकी घातक गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम के लिए उन्होंने कुल 17.3 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 1.71 की इकॉनमी से वह 30 रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार यश धुल (09), आयुष डोजा (45), ऋतिक शौकीन (56) और दिविज मेहरा (24) बने. 

240 रनों पर ढेर हो गई दिल्ली 

मोहम्मद शमी की कहर बरपाती गेंदबाजी का परिणाम यह रहा कि कल्याणी में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई दिल्ली की पूरी टीम पहली पारी में 240 रनों पर सिमट गई. ऋतिक शौकीन ही केवल फिफ्टी का आंकड़ा पार कर पाए. उन्होंने टीम के लिए आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 98 गेंदों का सामना किया. इस बीच 57.14 की स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके अलावा आयुष डोजा ने 92 गेंद में 45 और दिविज मेहरा ने 38 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया. बाकी के बल्लेबाज बंगाल के गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए. 

आमिर गनी और आकाश दीप ने भी किया प्रभावित 

गेंदबाजी के दौरान जहां बंगाल की तरफ से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. वहीं आमिर गनी और आकाश दीप ने भी उम्दा गेंदबाजी से हर किसी का दिल जीता. टीम के लिए गनी ने तीन विकेट चटकाए. वहीं आकाश दीप के खाते में दो विकेट आए. मुकेश कुमार ने एक सफलता प्राप्त की. प्रदीप्ता प्रमाणिक को एक भी विकेट नहीं मिला. 

यह भी पढ़ें- 3 गेंद तक बल्ले को नहीं लगी हवा, फिर पानी पूरी वाले ने उखाड़ दिया स्टंप, दिग्गज क्रिकेटर ने दिया बड़ा इनाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal, Mohammed Shami Ahmed, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com