विज्ञापन

मोहम्मद शमी ने दमदार बॉलिंग से फिर खड़ा किया सवाल, अगरकर देंगे इन सवालों जवाब ? दक्षिण क्षेत्र फंस गया

मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी के तीसरे दिन जैसी गेंदबाजी की, उसने कुछ गंभीर सवाल खड़ कर दिए हैं. और अब हालात चयन समिति को बैकफुट पर भेज रहे हैं

मोहम्मद शमी ने दमदार बॉलिंग से फिर खड़ा  किया सवाल, अगरकर  देंगे इन  सवालों जवाब ? दक्षिण  क्षेत्र फंस गया
मोहम्मद शमी और पिछले रणजी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी
source: X

इस साल के आखिर में टीम इंडिया को WTC Final की एक बड़ी लड़ाई लड़ने न्यूजीलैंड के दौरे पर 2 टेस्ट की सीरीज खेलने जाना है. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया. एक तरफ मोहम्मद सिराज की गेंदों की गति धीमी हो रही है, तो 'वेटरन' मोहम्मद शमी की गेंदों की धार मानो और तेज जो रही है. लेकिन इस धार को चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर एंड कंपनी तवज्जो कब देगी, यह अब बड़ा सवाल हो चला है. चेन्नई के एक चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी के तीसरे मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को जिसने भी देखा, वह बाग-बाग हो गया. 

'मैं शमी को 100 में से 110 नंबर दूंगा'

मोहम्मद शमी ने जब गेंदबाजी शुरू की, तो उनकी सीम और स्विंग देख कर कमेंट्री कर रहे पूर्व पेसर  विवेक राजदान तो यहां तक कह बैठे कि क्लास में एक-दो छात्र ऐसे होते हैं, जो किताब का पूरी तरह रट्टा लगा कर परीक्षा में लिखते हैं. और मोहम्मद शमी एक ऐसे ही स्टूडेंट हैं, जिनके रन-अप से लेकर डिलीवरी तक हर बात इतनी स्कूली और शानदार है कि मैं उन्हें 100 में से 110 नंबर दूंगा.' और कुछ ऐसे ही भाव राजदान के साथ कमेंट्री कर रहे साथी अशोक मल्होत्रा और चेतन शर्मा के थे. और तारीफ के बाद मोहम्मद शमी इस पर पूरी तरह खतरे उतरे. 

जरूरत पर विकेट चटकाए, दक्षिण को दिए बड़े झटके

शमी ने पूर्व क्षेत्र को तब दो जरूरी विकेट लेकर दिए, जब दक्षिण के दो बल्लेबाज शुरुआती मुश्किल काटकर विकेट पर जम चुके थे. पहले शमी ने 27 रन पर खेल रहे शेख रशीद को एलबीडब्ल्यू कर चलता किया, तो उसके बाद स्मरण रवीचंद्रन को विकेट के पीछे लपकवाया, तो यहां से लगने लगा कि चौथे दिन दक्षिण क्षेत्र का फॉलोऑन से बचना बहुत ही मुश्किल है. दक्षिण को फॉलोऑन से बचने के लिए 509 रन बनाने हैं. उसके हाथ में सिर्फ 4 विकेट बचे हैं, जबकि 267 रन और बनाने हैं, जो शमी के अभी तक के आंकड़े को देखते हुए मुश्किल नहीं, असंभव लग रहा है. तिलक (56) जरूर एक छोर पर हैं, लेकिन शमी ने 11 ओवर में 4 मेडन फेंकते हुए सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लेकर मानो सबकुछ कह दिया है. 

न्यूजीलैंड में शमी नहीं, तो और कौन?

अब आप ही बताएं कि टीम इंडिया के हालात में अब शमी नहीं होंगे, तो कौन होगा. हाल ही में सिराज फेंकी 130 की स्पीड के कारण निशाने पर हैं. आगे क्या होगा, भगवान ही जाने! घरेलू क्रिकेट के सबसे सफल पेसर आकिब नबी प्रबंधन की प्लानिंग में फिट हीं हो रहे? जसप्रीत बुमराह की स्थिति आखिर किसको पता है ( चोट)? ऐसे में अगकर एंड कंपनी क्या सोच रही है, किस जिद पर अड़ी है, यह समझ से परे है. वैसे अभी शमी की पिक्चर मैच में बाकी है!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, Ajit Agarkar, Duleep Trophy, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com