विज्ञापन
This Article is From May 25, 2020

ईद पर मोहम्मद शमी को याद आए रवि शास्त्री, बोले- सेवइयां, खीर और बिरयानी आपके लिए भेज दी है..

ईद के मौके पर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने सभी को शुभकामनाएं दी है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के लिए एक खास ट्वीट भी किया है

ईद पर मोहम्मद शमी को याद आए रवि शास्त्री, बोले- सेवइयां, खीर और बिरयानी आपके लिए भेज दी है..
रवि शास्त्री के लिए मोहम्मद शमी ने किया मजेदार ट्वीट
  • ईद के मौके पर मोहम्मद शमी ने चेंज की प्रोफाइल तस्वीर
  • ट्वीट कर रवि शास्त्री को मटन बिरयानी भेजने की बात कही
  • फैन्स भी इस ट्वीट का जमकर ले रहे हैं मजा

देशभर में आज ईद उल फितर (Eid ul Fitr) का त्योहार मनाया जा रहा है. हालांकि, कोरोनावायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन (Lockdown) के चलते ईद पर पहले जैसी रौनक देखने को नहीं मिल रही है. ऐसे में ईद के मौके पर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने सभी को शुभकामनाएं दी है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के लिए एक खास ट्वीट भी किया है. ट्वीट में शमी ने सेवइयां, खीर और मटन बिरयानी की तस्वीर शेयर की और कोच शास्त्री को टैग कर लिखा है कि, 'ये सभी चीजें उन्होंने कुरियर कर दी है, कुछ समय में पहुंच जाएगा देख लोग आप'. क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भी इंस्टाग्राम पर ईद के मौके (Eid ul Fitr) पर सभी को बधाई दी है. शमी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर भी बदल दी है जो लोगों को काफी पंसद आ रहा है. गौरतलब है कुछ दिन पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमे वो लॉकडाउन में अपने घर जा रहे प्रवासी मजूदूरों की मदद करते हुए दिखाई दिए थे. शमी ने ईद के मौके पर सोशल मीडिया की प्रोफाइल तस्वीर भी बदल ली है. 

वहीं दूसरी ओर शमी की वाइफ हसीन जहां (Hasin Jahan) ने सोशल मीडिया पर ईद की शुभकामनाएं देते हुए डांस का वीडियो शेयर किया है. हसीन जहां ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें वो कुछ अलग अंदाज में डांस करते हुए लोगों को ईद की शुभकामनाएं दे रहीं हैं. हसीन ने ईद के मौके पर जिस वीडियो में डांस किया है उसमें गाने के बोल- 'मेरी गोरी-गोरी बांहें, बांहों में आ जाना, अब कैसा घबराना है और कैसा शर्माना है.

इस वीडियो में जहां ने अपने चेहरे पर डांस करते समय कार्टुन कैरेक्टर की तस्वीर भी लगाई है. शमी की वाइफ के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को काफी लोग देख रहे हैं और अपने हिसाब से कमेंट भी कर रहे हैं. ज्यादातर लोगों ने हसीन के वीडियो पर आपत्ति जताई है जताई है.

बता दें कि कुछ दिन पहले जहां का एक और वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वो पार्टी में डांस करते हुए दिखाई दी थी. इस वीडियो पर लोगों ने काफी कमेंट भी किए थे. जिसके बाद जहां ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लोगों की ट्रोलिंग पर अपनी राय दी थी. हसीन ने लिखा था कि जो लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं उनकी आईडी फर्जी है. 

VIDEO: कुछ समय पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, Ravi Shastri, Virat Kohli, Sachin Ramesh Tendulkar, Irfan Khan Pathan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com