विज्ञापन

IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज, Mohammad Shami ने रचा इतिहास

Mohammad Shami record: शमी ने 9 रन देकर दो विकेट लिए और 18 डॉट गेंद भी फेंकीं और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है

IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज, Mohammad Shami ने रचा इतिहास
Mohammad Shami record in IPL 2026: शमी ने आईपीएल में रचा इतिहास

Mohammad Shami record, most economical bowlers for Lucknow: मोहम्मद शमी  ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर रोमांचक आखिरी ओवर में मिली जीत में अपनी मैच-जिताऊ गेंदबाजी पर बात करते हुए कहा कि पिच के हालात का फ़ायदा उठाने के लिए सही प्लानिंग और उसे ठीक से लागू करना ही विरोधी टीम की बल्लेबाजी को रोकने की कुंजी थी.लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया, जिसके बाद मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाज़ी की अगुवाई में उनकी गेंदबाजी यूनिट ने सनराइजर्स के टॉप ऑर्डर को शुरू में ही बिखेर दिया.  उन्होंने 2-9 के शानदार आंकड़े दर्ज किए, जिसमें SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड को आउट करना भी शामिल था. इसके बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 116 रनों की साझेदारी करके टीम को संभालने की कोशिश की, जिससे SRH 156/9 का एक मजबूत स्कोर खड़ा कर पाई.

शमी ने 9 रन देकर दो विकेट लिए और 18 डॉट गेंद भी फेंकीं. उन्होंने कहा कि पिछले मैच में मिली हार के बाद टीम को जोरदार वापसी करने की जरूरत थी. उन्होंने मैच के नतीजे पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि हार के बाद लय बनाना बहुत जरूरी होता है. शमी ने कहा, ‘‘मैं खुश हूं. हम अपना पिछला मैच हार गए थे इसलिए इस मैच को जीतना लय बनाने के लिए बहुत जरूरी था. ''उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से फिट होने से खिलाड़ी अपनी कला पर काम कर पाता है इसलिए उन्होंने लय में बने रहने के लिए घरेलू मैच में खेलना जरूरी समझा.

अनुभवी तेज गेंदबाज ने इस बात पर भी जोर दिया कि ऊंचे स्तर पर कौशल और अनुभव दोनों जरूरी हैं.उन्होंने कहा, ‘‘कौशल या अनुभव के बिना कुछ नहीं होता. '' इसके अलावा शमी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. शमी आईपीएल के इतिहास में लखनऊ के लिए 4 ओवर में सबसे कम रन देने वाले गेंदबाज भी बने हैं 

लखनऊ के लिए सबसे इकोनॉमिकल स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज (4 ओवर)

2/9 - मोहम्मद शमी Vs हैदराबाद, हैदराबाद, 2026 (2.20 इकॉनमी)
2/11 - क्रुणाल पंड्या Vs पंजाब, पुणे, 2022 (2.75 इकॉनमी)
3/11 - क्रुणाल पंड्या Vs गुजरात, लखनऊ, 2024 (2.75 इकॉनमी). 

बता दें कि शमी IPL पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 7वें नंबर पर आ गए हैं. वैसे, आईपीएल पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है. भुवी पावरप्ले के दौरान 2328 गेंद करके कुल 79 विकेट अपने नाम किए हैं. 

IPL पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज

  1. 79 विकेट, भुवनेश्वर कुमार (2328 गेंद)
  2. 72 विकेट, ट्रेंट बोल्ट (1614 गेंद)
  3. 67 विकेट, दीपक चाहर (1515 गेंद)
  4. 62 विकेट, संदीप शर्मा (1698 गेंद)
  5. 58 विकेट, उमेश यादव (1446 गेंद)
  6. 57 विकेट, इशांत शर्मा (1521 गेंद)
  7. 54 विकेट- मोहम्मद शमी (1500 गेंद)
  8. 52 विकेट- जहीर खान (1292 गेंद)
  9. 50 विकेट- अश्विन (1246 गेंद)
  10. 45 विकेट- मोहम्मद सिराज (1206 गेंद)

ये भी पढ़ें-  IPL 2026 Points Table: बेंगलुरु की जीत ने प्वाइंट्स टेबल का बदला समीकरण, CSK पर मंडाराया खतरा, जानें टॉप 4 टीमें

ये भी देखें- Video: जिसके लिए कभी स्वागत में झुकाया था सिर, अब उस सरफराज खान की पारी देख खुश हुए विराट कोहली, दिया ऐसा रिएक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Shamshad Khan, Mohammad Shami Ahmed, Indian Premier League 2026, Lucknow Super Giants, Sunrisers Hyderabad, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com