विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: जीत के साथ टॉप पर RCB, CSK का मंडरा रहा खतरा, जानें टॉप-4 का हाल

IPL 2026 Points Table After RCB vs CSK Match: अपने होम ग्राउंड पर धमाकेदार जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जहां प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है तो चेन्नई सुपर किंग्स ने हार की हैट्रिक लगाई है और उस पर खतरा मंडराने लगा है.

IPL 2026 Points Table: जीत के साथ टॉप पर RCB, CSK का मंडरा रहा खतरा, जानें टॉप-4 का हाल

IPL 2026 Points Table After RCB vs CSK Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने होम ग्राउंड पर रविवार को आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से रौंद दिया. बेंगलुरु की यह सीजन की दूसरी जीत है, जबकि चेन्नई की लगातार तीसरी हार. बेंगलुरु इस जीत के साथ ही अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है तो चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रन रेट काफी खराब हो गया है और उस पर खतरा मंडराने लगा है. बता दें, टॉप -4 में मौजूद सभी टीमें अजेय हैं. 

जीत के साथ टॉप पर बेंगलुरु

अपने होम ग्राउंड पर धमाकेदार जीत के बाद बेंगलुरु प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. आरसीबी के 2 मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +2.501 का है. बेंगलुरु ने हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है, जबकि तीसरे पर दिल्ली कैपिटल्स, चौथे पर पंजाब किंग्स है. इन तीनों टीमों के भी 4-4 अंक हैं और इन्होंने भी 2-2 मैच खेले हैं. लेकिन नेट रन रेट के आधार पर ऊपर-नीचे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

चेन्नई पर मंडरा रहा खतरा

चेन्नई सुपर किंग्स ने हार की हैट्रिक लगाई है. अभी भी उसके 11 मैच बाकी है. यह सीजन काफी लंबा है, लेकिन समस्या चेन्नई का नेट रन रेट है. चेन्नई सुपर किंग्स को अपने बचे हुए बाकी मुकाबलों में अधिक से अधिक जीतने होंगे और बड़े अंतर से ताकि ग्रुप स्टेज के अंत में उसका नेट रन रेट बेहतर है. फिलहाल चेन्नई अंक तालिका में सबसे नीचे है और उसका नेट रन रेट -2.517 का है, जो सभी टीमों में सबसे खराब है.

RCB ने 43 रनों से जीता मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टिम डेविड (नाबाद 70), देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से शिकस्त दी. यह सीएसके की लगातार तीसरी हार है जिसके कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी का न्योता दिया.

आरसीबी ने डेविड और पडीक्कल के अलावा कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 48 रन और फिल सॉल्ट की 46 रन की पारी से तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. पडिक्कल (29 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) और डेविड (25 गेंद, तीन चौके, आठ छक्के) ने धमाकेदार हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए सीएसके के बेबस गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.

कप्तान पाटीदार की 19 गेंद की पारी में एक चौका और छह छक्के जड़े थे. सॉल्ट ने 30 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के जमाए.  जवाब में सीएसके की टीम शीर्ष क्रम के चरमराने से उबर नहीं सकी और सरफराज खान के 50 रन के बावजूद 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई. उसके लिए सरफराज के अलावा प्रशांत वीर ने 43 रन और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 SRH vs LSH: अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप, 0 पर हुए आउट, रोहित-संजू के साथ इस शर्मनाक लिस्ट में हुए शामिल

यह भी पढ़ें: IPL 2026 SRH vs LSH: मोहम्मद शमी ने मचाई सनसनी, 4 ओवर में फेंकी 18 गेंद डॉट, SRH के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com