Mohammad Rizwan Catch: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच (AUS vs PAK 2nd Test) में पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने एक ऐसा कैच लिया है जिसे देखकर विश्व क्रिकेट हैरान है. यही नहीं कमेंट्री कर रहे पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट भी रिजवान की तारीफ किए बिना नहीं रह सके. दरअसल, रिजवान ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का डाइव मारकर हैरत भरा कैच लपक लिया. जिसने भी इस कैच को देखा है उसके होश उड़े हुए नजर आ रहे हैं. शाहीन अफरीदी की गेंद पर बल्लेबाज ने कवर डाइव मारने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर की तरफ गई. ऐसे में रिजवान ने अपनी फिटनेस का नजारा दिखाया और अपनी बाईं और डाइव मारकर गेंद को जमीन पर गिरने से पहले ही अपने दस्ताने में कैद कर लिया.
यह भी पढ़ें: AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, एक साथ तोड़ा रोहित शर्मा और स्टीव वॉ का रिकॉर्ड
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक नजर में ऐसा लगा कि गेंद धरती को छू रही है लेकिन रिप्ले में देखने से साफ हो गया कि गेंद दस्ताने में कैद हो गई है. वहीं, जब रिजवान ने यह कमाल का कैच लपका तो कमेंट्री कर रहे गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) अपनी खुशी नहीं छूप पाए और इस कैच की तारीफ जोशिले अंदाज में करने लगे. कमेंटेटर की कमेंट्री सुनकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कमेंटेटर के रोंगटे खड़े हो गए हैं. इस कैच की तारीफ पूरा सोशल मीडिया कर रहा है.
WHAT A CATCH, RIZWAN 🫡
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 27, 2023
- It got better as huge appreciation from Gilchrist in the commentary box. pic.twitter.com/X1R0D6Qzha
शाहीन भी रिजवान के अद्भूत कैच को देखकर फूले नहीं समा रहे थे तो पूर्व कप्तान बाबर आजम भी रिजवान को गले लगाकर उनके इस शानदार कैच के लिए बधाई देते दिखे थे.
वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 318 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से आमेर जमाल ने 3 विकेट लिए तो वहीं शाहीन अफरीदी, मीर हेमजा के खाते में 2-2 विकेट आए. इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन ने शानदार 70 रन की पारी खेली जिसके दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 318 रन बना पाने में सफल रही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं