विज्ञापन

भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होगा ये खिलाड़ी, मोहम्मद कैफ की चेतावनी

पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ की मानें तो श्रीलंकाई सीरीज से दौरान शुभमन गिल एंड कंपनी के लिए बड़ा खतरा प्रभात जयसूर्या होंगे.

भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होगा ये खिलाड़ी, मोहम्मद कैफ की चेतावनी
Mohammad Kaif said Prabath Jayasuriya biggest threat for India

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज वर्ल्ड कप चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से शुभमन गिल एंक कंपनी के लिए काफी अहम है.  शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय दल विदेशी सरजमीं पर एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा और महत्वपूर्ण अंक हासिल करने की कोशिश करेगा. हालांकि, दोनों मुकाबले स्पिन फ्रेंडली पिच पर होंगे. बीते कुछ समय में भारतीय बल्लेबाजी स्पिन गेंद के खिलाफ संघर्ष करती नजर आई है. ऐसे में जब पिच से स्पिनर्स को मदद मिलेगी, तो भारतीय बल्लेबाज किस तरह से इसका सामना करते हैं, यह देखने होगा. वहीं इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है और और श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या को भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है. 

प्रभात जयसूर्या से रहना होगा बचकर

भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ की मानें तो बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या गिल एंड कंपनी के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे. अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए, कैफ ने श्रीलंकाई स्पिनर के प्रभावशाली रिकॉर्ड और खतरनाक क्षेत्रों में लगातार गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता की प्रशंसा की.

कैफ ने कहा, "उनके पास एक गेंदबाज प्रभात जयसूर्या है, जिसे मैं देख रहा था. वह बाएं हाथ के स्पिनर हैं. प्रभात ने 25 टेस्ट मैचों में 125 विकेट लिए हैं. वह हमारे बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं क्योंकि वह काफी लंबे हैं और सटीक भी हैं. वह लगातार इसी तरह की गेंदें फेंकते हैं, इसलिए यह एक समस्या हो सकती है."

प्रभात जयसूर्या ने कुछ ही समय में सभी को प्रभावित किया है और खुद को श्रीलंका के प्रमुख रेड-बॉल गेंदबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है. जयसूर्या जिस सटीकता के साथ एक ही टप्पे पर लगातार गेंद फेंकते हैं, उससे उन्हें खेलना काफी मुश्किल हो जाता है. केवल 25 टेस्ट मैचों में 125 विकेट का उनका रिकॉर्ड उनके डेब्यू के बाद से किए गए जबरदस्त प्रदर्शन को दिखाता है. कैफ का मानना ​​​​है कि अगर पिचें ने रोल निभाया तो जयसूर्या निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.

अभ्यास मैच से बाहर हुए शुभमन गिल

इस बीच शुक्रवार से शुरू हए अभ्यास मैच से शुभमन गिल बाहर हो गए हैं. शुभमन गिल को गुरुवार को प्रैक्टिस के दौरान उनकी दाहिनी उंगली में चोट लग गई है. उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं. एसएलसी इलेवन ने इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर पोस्ट किया,"कप्तान शुभमन गिल की दाहिनी अनामिका उंगली में बृहस्पतिवार को भारत के अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई. एहतियात के तौर पर वह एसएलसी इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है. गिल की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे."

यह भी पढ़ें: 'कैच द ग्रेनेड'' : फील्फिंग कोच शुभदीप घोष ने आते ही सेट कर दिया नया नियम, अब बचना मुश्किल!

यह भी पढ़ें: '20 मैचों तक 12वां खिलाड़ी रहा' अंजिक्य रहाणे ने बयां किया डेब्यू के लिए दो साल के इंतजार का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Mohammad Kaif, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com