- साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से कोहली हो सकते हैं बाहर
- पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दी सलाह
- दोनों दिग्गज क्रिकेटरों को लगाई फटकार
भारतीय क्रिकेट के लिए बुरी खबर उस समय आई जब सूत्रों के अनुसार विराट कोहली (Virat Kohli) साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. इससे पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. रोहित के लिए बीसीसीआई ने ऑफिशियल बयान दिया और कहा कि ट्रेनिंग सत्र के दौरान उन्हें बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट आई है जिसके कारण वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे, वहीं इस खबर के दूसरे ही दिन रिपोर्ट सामने आई है कि कोहली भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल सकते हैं. अब इन खबरों को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने रिएक्ट किया औऱ ट्वीट कर दोनों खिलाड़ियों को फटकार लगाई है.
IND vs SA: टीम इंडिया में चयन होते ही आया प्रियांक पांचाल का ये खास ट्वीट, लगा बधाइयों का तांता
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अजहर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'विराट कोहली ने जानकारी दी कि वह वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जबकि रोहित शर्मा चोट के चलते टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. ब्रेक लेने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन टाइमिंग बेहतर होनी चाहिए. इससे दोनों के बीच टकरार की खबरों को और हवा मिलेगी.'
क्या अब दोनों कप्तान एक साथ नहीं खेलना चाहते ? जानिए कहां से बिगड़नी शुरू हुई बात
भारतीय पूर्व कप्तान ने अपने ट्वीट में सीधे तौर पर यह कहने की कोशिश की है कि, इन खिलाड़ियों को छोटी टीमों के सीरीज के दौरान ब्रेक लेनी चाहिए. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से होगा और वनडे सीरीज की शुरूआत 19 जनवरी से होना है. हालांकि अभी तक कोहली के वनडे सीरीज न खेलने को लेकर ऑफिशियली ऐलान बीसीसीआई ने नहीं किया है.
Virat Kohli has informed that he's not available for the ODI series & Rohit Sharma is unavailable fr d upcoming test. There is no harm in takin a break but d timing has to be better. This just substantiates speculation abt d rift. Neither wil be giving up d other form of cricket.
— Mohammed Azharuddin (@azharflicks) December 14, 2021
वनडे के कप्तान हटाए गए थे कोहली
कोहली ने टी-20 की कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद रोहित शर्मा को टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया, इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला करते हुए कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया. रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई छोटे फॉर्मेट में एक कप्तान की रणनीति चाहता था, जिसके कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला किया.
मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं