- टी20 वर्ल्डकप के साथ नहीं खेले दोनों दिग्गज
- अब साउथ अफ्रीका जाने से पहले मचा बवाल
- 26 दिसंबर से पहला टेस्ट शुरू
कोई माने या ना माने, लेकिन टीम इंडिया में टी20 वर्ल्डकप में मिली करारी हार के बाद सब कुछ नॉर्मल नहीं है. विराट कोहली (Virat Kohli) पहले ही टीम की टी20 में कप्तानी छोड़ने की बात कह चुके थे. इसके बाद उनको वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया गया. रोहित (Rohit Sharma) को सीमित ओवर क्रिकेट की फुल टाइम कप्तानी दे दी गई है. अब विराट रेड बॉल क्रिकेट के कप्तान हैं और रोहित सफेद बॉल क्रिकेट के कप्तान.
यह पढ़ें- अफ्रीका दौरे से पहले केएल राहुल की तैयारी का VIDEO आया सामने, लगा रहे हैं शानदार शॉट्स
टी20 वर्ल्डकप में हार से शुरुआत हुई
टी20 वर्ल्डकप के बाद ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए एक साथ नहीं खेले हैं और अब विराट ने साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज से नाम वापस लेने की बात कहकर इस बात को और भी लंबा खींच दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया था और रोहित शर्मा एक फुल टाइम कप्तान के रूप में इस सीरीज में खेले थे. इसके बाद टेस्ट सीरीज खेली गई तो वहां पर विराट ने केवल एक टेस्ट खेला. रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से नाम वापस ले लिया था. मतलब दोनों एक बार फिर से एक साथ क्रिकेट नहीं खेले.
यह भी पढे़ं- अंबाती रायडू के वर्ल्डकप में चयन पर पूर्व चयनकर्ता ने रवि शास्त्री को दिया करारा जवाब, बोले- सारी बातें खुलकर हुई थी
वनडे की कप्तानी गई
अभी तक सब कुछ ठीक था लेकिन विराट कोहली को बिना बताए वनडे की कप्तानी से हटा देना हर किसी के लिए चौंकाने वाला निर्णय था. हालांकि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बाद में एक इंटरव्यू में ये साफ-साफ कहा कि हमने विराट को टी20 की कप्तानी ना छोड़ने का अुनरोध किया था लेकिन विराट माने नहीं . गांगुली ने ये भी बताया कि चयनकर्ता और बोर्ड ये चाहते थे कि सफेद बॉल क्रिकेट के लिए दो अलग अलग कप्तान ना हो. इसलिए उनसे वडने मैचों की कप्तानी ले ली गई.
साउथ अफ्रीका में भी उम्मीद नहीं
ये दोनों खिलाड़ी अगर किसी भी टीम में एक साथ खेलते हैं तो टीम बेहद मजबूत दिखाई देती है. सामने वाली टीम के हौंसलें पस्त होने लगते हैं, लेकिन इन दोनों का साथ खेलना अब मुश्किल होता दिखाई दे रहा है. सूत्रों की मानें तो साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में विराट टेस्ट कप्तान होंगे और रोहित को जाने से ठीक दो दिन पहले चोट लग गई है वे नहीं खेलेंगे लेकिन वनडे सीरीज तक वे ठीक जाएंगे. वनडे से विराट कोहली ने अपना नाम वापस ले लिया है. इसका मतलब अब यहां भी एक साथ ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी नहीं खेलेंगे.
निजी कारणों से हटे विराट
खबरों की मानें तो विराट कोहली साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज में इसलिए नहीं जा रहे क्योंकि उनको परिवार के साथ समय बिताना है. हालांकि बीसीसीआई ने इस बात का पुष्टि नहीं की है कि विराट कोहली अफ्रीका दौरे पर सीमित ओवरों के लिए उपलब्ध नहीं है और ना ही वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा अभी तक की गई है. इस दौरे पर भारतीय टीम को तीन वनडे और तीन टेस्ट मैच खेलने हैं. टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है.
मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं