- विराट को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति
- 19 जनवरी से वनडे सीरीज होगी शुरू
- टेस्ट सीरीज से हट चुके हैं रोहित शर्मा
साउथ अफ्रीका (South Africa) दौरे से पहले भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लग सकता है. एनडीटीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विराट कोहली (Virat Kohli) आगामी वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं. सोमवार को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घोषणा की थी कि रोहित शर्मा मुंबई में एक ट्रेनिंग सत्र के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित वनडे सीरीज के समय तक ठीक हो जाने चाहिए और टीम का नेतृत्व करने के लिए वापस आ जाएगें. रोहित को अब वनडे फॉर्मेट में अब फुल टाइम कमान मिल चुकी है. हाल ही में विराट कोहली को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NEWS - Priyank Panchal replaces injured Rohit Sharma in India's Test squad.
— BCCI (@BCCI) December 13, 2021
Rohit sustained a left hamstring injury during his training session here in Mumbai yesterday. He has been ruled out of the upcoming 3-match Test series against South Africa.#SAvIND | @PKpanchal9 pic.twitter.com/b8VgoN52LW
सूत्रों के मुताबिक रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने में करीब एक महीने का समय लगेगा. तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 जनवरी से पार्ल के बोलैंड पार्क में शुरू हो रही है. दूसरा वनडे 21 जनवरी को उसी वेन्यू पर खेला जाएगा जबकि सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 23 जनवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा. भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट और इतने ही एकदिवसीय मैच खेलने हैं. दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर को पहले टेस्ट से होगी.
मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं