Mohammad Amir Picks Mohammad Rizwan and Naseem Shah As Champions Trophy 'Threats' For India: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज तो 19 फरवरी से हो रहा है. मगर सभी की निगाहें 23 फरवरी को होने वाले मैच पर टिकी हुई हैं. इस दिन दुनिया की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी. ये तो हर किसी को पता है कि आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पाकिस्तान के ऊपर हमेशा से दबदबा रहा है. मगर चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास कुछ और ही है. यहां दोनों टीमों की अबतक पांच मुकाबलों में भिड़ंत हुई है. जहां पाकिस्तानी टीम को तीन मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि भारतीय टीम केवल दो मैचों को अपने नाम कर पाई है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2017 के फाइनल में हुई थी. यहां पाकिस्तानी टीम बाजी मारने में कामयाब हुई थी.
पाक क्रिकेट प्रेमियों को इस बार भी अपनी टीम से कुछ वैसे ही बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है. उस दौरान फाइनल मुकाबले में फखर जमान और मोहम्मद आमिर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई थी. इस बार लोगों को बाबर आजम और शाहीन अफरीदी से कुछ वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है. मगर मोहम्मद आमिर का कुछ अलग ही विचार ही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
32 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज की माने तो भारत के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से जो दो खिलाड़ी बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं. वे बाबर और शाहीन नहीं बल्कि कप्तान मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज नसीम शाह हो सकते हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हुई बातचीत के दौरान आमिर ने कहा, 'पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान भारत के लिए हमेशा से खतरा रहे हैं. इन मुकाबलों में उनका रिकॉर्ड शानदार है. मेरे ख्याल से दूसरे अहम खिलाड़ी नसीम शाह हैं. हाल के दिनों में वह पाकिस्तान की तरफ से लगातार कंसिस्टेंट गेंदबाज रहे हैं. शाह का अपनी लाइन और लेंथ पर काफी अच्छा नियंत्रण है.'
आमिर ने कहा, 'कुछ साल पहले जरुर मैं शाहीन अफरीदी को शामिल करता. अपने चरम पर वह सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक थे. लगातार वह 145 किलोमीटर की ज्यादा गति से गेंदबाजी करते थे और बेहद खूबसूरती के साथ गेंद को स्विंग कराते थे, लेकिन घुटने में आई चोट के बाद उन्होंने अपनी गति खो दी है. अब वे करीब 134 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं. गेंद को प्रभावी ढंग से स्विंग नहीं कर पा रहे हैं. चोट के बाद उनकी गेंदबाजी एक्शन में भी बदलाव आया है. जिससे नई गेंद के साथ शुरूआती ओवरों में उनके विकेट लेने की क्षमता भी प्रभावित हुई है.'
यह भी पढ़ें- VIDEO: तूफान पर लगाम! शेफाली वर्मा को पहली ही गेंद पर कुछ इस तरह रेणुका ठाकुर ने कर दिया खामोश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं