Renuka Thakur Dismissed Shafali Verma For Golden Duck: महिला प्रीमियर लीग 2025 का चौथा मुकाबला आज (17 फरवरी 2025) दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम के बीच वडोदरा स्थित कोटांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां बेंगलुरु की महिला तेज रेणुका ठाकुर सिंह ने ओवर की पहली ही गेंद पर विपक्षी टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आउट करते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया है.
दरअसल, यह खूबसूरत वाक्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी के दौरान देखने को मिला. टॉस हारकर दिल्ली की तरफ से पारी का आगाज करने आई शेफाली विपक्षी टीम की तेज गेंदबाज रेणुका के पहले ओवर की दूसरी गेंद को समझ नहीं पाई. ऑफ स्टंप की लाइन में टप्पा खाकर तेजी से अंदर की तरफ आ गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Opening over 🤝 Opening wicket
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 17, 2025
Renuka Singh Thakur with the early breakthrough ⚡
Shafali Verma departs ☝
Updates ▶️ https://t.co/CmnAWvkMnF#TATAWPL | #DCvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/UkvyVcM4tk
नतीजा ये रहा कि गेंद और बल्ले के बीच सही संपर्क नहीं हो पाने की वजह से गेंद मिड ऑफ की दिशा में उछल गई. यहां तैनात स्मृति मंधाना ने गेंद को लपकते हुए शेफाली को पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया. जिसके साथ ही आरसीबी की पूरी टीम जश्न के माहौल में डूब गई.
आउट होने से पूर्व शेफाली वर्मा ने अपनी टीम के लिए महज एक गेंद का सामना किया. इस बीच वह बिना कोई रन बनाए आउट हुईं. 21 वर्षीय महिला बल्लेबाज का जब विकेट गिरा. उस दौरान टीम का स्कोर 0.2 ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर एक रन था.
वहीं बात करें रेणुका ठाकुर सिंह के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए अबतक कुल तीन ओवरों की गेंदबाजी की है. इस बीच उन्होंने 5.70 की इकोनॉमी से 17 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाए हैं.
रेणुका की शिकार शेफाली वर्मा के अलावा एनाबेल सदरलैंड बनी हैं. रेणुका के कोटे का अभी भी एक ओवर शेष बचा हुआ है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि उनके विकेटों की संख्या और बढ़ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं