विज्ञापन

सिर्फ 2 विकेट और कपिल देव पीछे! लेकिन इस मामले में मिचेल स्टार्क अभी तक नहीं पहुंच पाए आसपास

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड्स के लिहाज से भी बेहद खास होने वाली है, क्योंकि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपने टेस्ट करियर के 434वें विकेट से महज एक कदम दूर हैं. उनके नाम फिलहाल 433 टेस्ट विकेट हैं.

सिर्फ 2 विकेट और कपिल देव पीछे! लेकिन इस मामले में मिचेल स्टार्क अभी तक नहीं पहुंच पाए आसपास
कपिल देव और मिचेल स्टार्क
IANS

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 13 अगस्त से शुरू होने वाली है. ये सीरीज क्रिकेट रिकॉर्ड्स के लिहाज से भी बेहद खास होने वाली है. दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शुमार मिचेल स्टार्क अपने टेस्ट करियर के 434वें विकेट से महज एक कदम दूर हैं. उनके नाम फिलहाल 433 टेस्ट विकेट हैं, जबकि भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव ने 434 विकेट लिए थे. अगर स्टार्क बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही टेस्ट में एक विकेट लेते हैं तो वह कपिल देव की बराबरी कर लेंगे और दो विकेट लेते ही भारतीय दिग्गज को पीछे छोड़ देंगे. हालांकि, कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं जिनमें स्टार्क अभी भी कपिल देव से पीछे रहेंगे.

बांग्लादेश की टीम 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंच रही है. दोनों देशों के बीच दो मैचों की यह टेस्ट सीरीज 13 अगस्त से डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड (TIO Stadium) में शुरू होगी. दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में खेला जाएगा. इस दौरे से पहले दोनों टीमों के बीच 6 से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी होगा.

कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर स्टार्क

मिचेल स्टार्क ने अब तक 105 टेस्ट मैचों में 433 विकेट लिए हैं. दूसरी ओर कपिल देव ने 131 टेस्ट में 434 विकेट अपने नाम किए थे. ऐसे में स्टार्क को भारतीय महान गेंदबाज की बराबरी करने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है. अगर वह दो विकेट लेने में सफल रहते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में कपिल देव से आगे निकल जाएंगे.

फाइव-विकेट हॉल मामले में अब भी आगे हैं कपिल देव

स्टार्क भले ही विकेटों की संख्या में कपिल देव को पीछे छोड़ने वाले हों, लेकिन एक पारी में पांच विकेट लेने के मामले में भारतीय दिग्गज अब भी उनसे काफी आगे हैं. कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 23 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया, जबकि स्टार्क के नाम फिलहाल 18 फाइव-विकेट हॉल हैं. यानी इस मामले में स्टार्क को अभी लंबा सफर तय करना बाकी है.

मेडन ओवर बताते हैं कपिल देव की असली ताकत

टेस्ट क्रिकेट में लगातार दबाव बनाना किसी भी तेज गेंदबाज की सबसे बड़ी पहचान होती है. मेडन ओवर के आंकड़े इसी बात की गवाही देते हैं. कपिल देव ने अपने करियर में 1060 मेडन ओवर फेंके, जबकि स्टार्क अब तक 622 मेडन ओवर ही डाल सके हैं. यह अंतर दिखाता है कि कपिल देव सिर्फ विकेट लेने वाले गेंदबाज ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजों को लंबे समय तक बांधकर रखने में भी माहिर थे.

सिर्फ गेंदबाज नहीं, दिग्गज ऑलराउंडर भी रहे कपिल देव

कपिल देव की तुलना केवल गेंदबाजी के आंकड़ों से करना पूरी तस्वीर नहीं दिखाता. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट लेने के साथ-साथ 12867 रन भी बनाए. वह टेस्ट इतिहास के महानतम ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं. दूसरी ओर स्टार्क उपयोगी बल्लेबाज जरूर हैं, लेकिन बल्लेबाजी के मामले में वह कपिल देव की उपलब्धियों के आसपास भी नहीं पहुंचते. स्टार्क ने अब तक 11481 रन बनाए हैं. हालाकिं, भविष्य में जरूर वह रनों की रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  50, 100, 150, 200 और 250, जब टेस्ट में आया T20 वाला तूफान, भारत ने ध्वस्त कर डाले 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ramlal Nikhanj Kapil Dev, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com