विज्ञापन

50, 100, 150, 200 और 250, जब टेस्ट में आया T20 वाला तूफान, भारत ने ध्वस्त कर डाले 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड

सितंबर 2024 में भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. इस मुकाबले में भारत ने एक ही पारी में 50, 100, 150, 200 और 250 रन तक सबसे तेज पहुंचने के पांच विश्व रिकॉर्ड बना दिए.

50, 100, 150, 200 और 250,  जब टेस्ट में आया T20 वाला तूफान, भारत ने ध्वस्त कर डाले 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड
रोहित शर्मा और विराट कोहली
IANS

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का समय नजदीक आता जा रहा है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार फिर श्रीलंकाई सरजमीं पर जीत की कहानी लिखने उतरेगी. लेकिन जब भी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज की बात होती है, क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में 2024 का कानपुर टेस्ट जरूर ताजा हो जाता है. यह वही मुकाबला था, जिसमें टीम इंडिया ने एक या दो नहीं पूरे पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े थे और वो भी सिर्फ एक पारी में ये कारनामा किया था.

दरअसल, सितंबर 2024 में भारत और बांग्लादेश के बीच खेली दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. लगातार बारिश के कारण ढाई दिन का खेल धुल जाने के बाद भी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ऐसा अटैकिंग खेल दिखाया, जिसने टेस्ट क्रिकेट की सोच बदल दी. भारत ने एक ही पारी में 50, 100, 150, 200 और 250 रन तक सबसे तेज पहुंचने के पांच विश्व रिकॉर्ड बना दिए.आखिरकार टीम इंडिया ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली.

रोहित शर्मा की कप्तानी में बना इतिहास

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 के बीच खेली गई थी. इस दौरान भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी, जबकि बांग्लादेश की कमान नजमुल हुसैन शांतो के हाथों में थी. भारत ने पहला टेस्ट चेन्नई में 280 रन से जीता और फिर कानपुर टेस्ट 7 विकेट से जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की.

बारिश के बीच भारत ने खेला सबसे अटैकिंग गेम

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश पहली पारी में 233 रन पर सिमट गया. इसके बाद भारतीय बल्लेबाज शुरुआत से ही T20 अंदाज में टूट पड़े. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले तीन ओवर में ही 50 रन जोड़ दिए और यहीं से रिकॉर्डों की झड़ी लग गई. भारत ने सिर्फ 34.4 ओवर में 285/9 का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी और 52 रन की बढ़त हासिल कर ली.

एक पारी में टूट गए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने इस पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में टीम के सबसे तेज स्कोर बनाने के पांच रिकॉर्ड अपने नाम किए.

  • 50 रन – 3 ओवर (18 गेंद)
  • 100 रन – 10.1 ओवर
  • 150 रन – 18.2 ओवर
  • 200 रन – 24.2 ओवर
  • 250 रन – 30.1 ओवर

ये सभी रिकॉर्ड एक ही पारी में बने और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने ऐसा कारनामा किया.

यशस्वी, राहुल और कोहली ने मचाया धमाल

यशस्वी जायसवाल ने 51 गेंदों में 72 रन की विस्फोटक पारी खेली. केएल राहुल ने 43 गेंदों पर 68 रन बनाए, जबकि विराट कोहली 47 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गए. भारत के हर उस बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर रहा जिसने दोहरे अंक का स्कोर बनाया.

कोहली और जडेजा ने भी रचे कीर्तिमान

इसी मुकाबले में विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27,000 रन पूरे किए और सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बने. वहीं रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए. इसके साथ ही वह टेस्ट में 3000 रन और 300 विकेट का डबल पूरा करने वाले दुनिया के चुनिंदा ऑलराउंडरों में शामिल हो गए. भारत ने दूसरी पारी में बांग्लादेश को 146 रन पर समेट दिया और 95 रन का लक्ष्य 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.इस जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने सीरीज 2-0 से जीती.यह भारत की लगातार 18वीं घरेलू टेस्ट सीरीज जीत भी थी, जो अपने आप में विश्व रिकॉर्ड है.

कब-कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका का टेस्ट

भारत का श्रीलंका दौरा 15 अगस्त से शुरू होकर 27 अगस्त तक चलेगा. इस दौरे में भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (गॉल) में होगा, जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमराह*, मोहम्मद। सिराज, प्रिसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.

ये भी पढ़ें-  537 रन, 3 शतक...फिर भी नहीं जीत सकी टीम इंडिया, श्रीलंका में जो हुआ आज तक नहीं भूला भारत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com