विज्ञापन

श्रीदेवी का 39 साल पुराना बारिश वाला गाना, ब्लू साड़ी में झूमती हवा हवाई गर्ल, अलिशा चिनॉय की मखमली आवाज ने बनाया एवरग्रीन

हिंदी सिनेमा में 39 साल पहले एक फिल्म आई थी जिसमें हवा हवाई गर्ल के नाम से मशहूर श्रीदेवी नजर आई थीं. बारिश का ये गाना अलिशा चिनाय की आवाज की वजह से एवरग्रीन है. पढ़ें पूरी कहानी.

श्रीदेवी का 39 साल पुराना बारिश वाला गाना, ब्लू साड़ी में झूमती हवा हवाई गर्ल, अलिशा चिनॉय की मखमली आवाज ने बनाया एवरग्रीन
39 साल बाद भी कायम है गाने का जादू, श्रीदेवी ने नीली साड़ी में बिखेरे जलवे
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं, जो सालों बाद भी लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं. साल 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया फिल्म' आज भी अपनी कहानी और गानों के लिए जानी जाती है. फिल्म में अनिल कपूर (उस समय 30 साल) और श्रीदेवी ( उस समय 23 साल) की लव स्टोरी के साथ, बच्चों की मस्ती भी दिखाई गई है. इस फिल्म के लव एंगल और फनी मूंमेंट्स ने दर्शकों को भी खूब हंसाया था. इस फिल्म में सतीश कौशिक भी थे. ये फिल्म लोगों के जहन में आज भी ताजा है. 

फिल्म के गानों की बात करें तो इसका गाना 'काटे नहीं कटते ये दिन ये रात' किशोर कुमार और अलीशा चिनॉय की आवाज में आज उतना ही फ्रेश लगता है, जितना 39 साल पहले लगता था. 

अलीशा चिनॉय की मखमली आवाज का जादू

'काटे नहीं कटते' फिल्म ‘मिस्टर इंडिया' का सबसे फेमस रोमांटिक गाना माना जाता है. इस गाने में श्रीदेवी नीली साड़ी पहने बारिश में भीगते हुए डांस कर रही हैं. इस गाने को किशोर कुमार और अलीशा चिनॉय ने अपनी आवाज दी है. अलीशा की मखमली आवाज और श्रीदेवी की अदाओं ने इस गाने में जान डाल दी है. निर्देशक शेखर कपूर की सोच और संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने गाने को धुन दी थी. वहीं, जावेद अख्तर के बोलों ने इस गाने को उस समय का कल्ट सांग बना दिया था.

ये भी पढ़ें: 17 साल पहले आया ऐसा गाना, जिसके सिंगर्स ने बदनामी के डर से छिपाया अपना नाम, एक दिन वही गाना बना हर शादी-पार्टी की जान

श्रीदेवी और अनिल कपूर की केमिस्ट्री

इस गाने को लोकप्रिय बनाने की वजह उसका पिक्चराइजेशन भी था. इसके साथ ही श्रीदेवी ने नीली साड़ी में अपने जलवे बिखेरे और अनिल कपूर की मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया. श्रीदेवी और अनिल कपूर की इस जोड़ी ने गाने को एक अलग ही पहचान दी. उस समय पर इस गाने का जादू ऐसा छाया था कि ये आपको हर रेडियो, टीवी पर सुनने को मिलता था. 6 मिनट 30 सेकेंड का ये गाना आज भी रोमांटिक गानों की प्लेलिस्ट में शामिल रहता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Devi, Anil Kapoor, Kishor Kumar, Mr India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com