विज्ञापन

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया डैंड्रफ और लंबे बालों के लिए कौन से Hair Oil हैं बेस्ट

डॉक्टर से जानें बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है, जो डैंड्रफ की समस्या में भी छुटकारा दिलाए.

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?  डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया डैंड्रफ और लंबे बालों के लिए कौन से Hair Oil हैं बेस्ट
Balon Ke Liye Sabse Achcha Tel Kaun Sa Hai: बालों के लिए सबसे बेस्ट तेल कौन सा होता है?
NDTV

Balon Ke Liye Sabse Achcha Tel Kaun Sa Hai: गर्मी हो या बरसात सबसे ज्यादा बालों में एक समस्या जो देखने को मिलती है वो है सिर की खुजली और झड़ते बाल. क्या आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो आप बालों की देखभाल के लिए सही तेल चुने. अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि कौन सा तेल बालों के लिए सबसे अच्छा है. अगर आप डैंड्रफ से राहत पाना चाहते हैं, तो टी ट्री ऑयल आपके काम आ सकता है. 

NDTV से बात करते हुए डॉ. अमित (Dr. Amit) ने बताया कि डैंड्रफ दूर करने में टी ट्री ऑयल कितना असरदार है और इसे इस्तेमाल करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ये आपके लिए जानना बहुत जरूरी है.

​क्या डैंड्रफ में काम करता है टी ट्री ऑयल?

​डॉ. अमित कहते हैं कि, जिस तरह चेहरे के मुंहासे को हटाने के लिए टी ट्री ऑयल फायदेमंद माना जाता है, ठीक उसी तरह यह सिर के डैंड्रफ पर भी जबरदस्त काम करता है. टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प की सफाई करते हैं और डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को खत्म करते हैं. 

​कैसे करें टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल-

​डॉ. अमित बताते हैं कि टी ट्री ऑयल एक एसेंशियल ऑयल (Essential Oil) है.  किसी भी एसेंशियल ऑयल को कभी भी सीधे अपने सिर की स्किन पर न लगाएं. अगर आप टी ट्री ऑयल को बिना किसी चीज में मिलाए सीधा लगाएंगे, तो इससे आपकी स्कैल्प में जलन, खुजली और रेडनेस हो सकती है. ​टी ट्री ऑयल को हमेशा इन ऑयल के साथ मिलाकर ही लगाएं.

आपको बस टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को नारियल तेल या जोजोबा ऑयल के साथ अच्छे से मिलाएं. इस मिक्स तेल से हल्के हाथों से सिर की मालिश करें. नहाने से कम से कम 30 मिनट पहले इसे लगाकर छोड़ दें. इसके बाद किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें.

Also Read: 129 दिन तक हर हफ्ते इस तेल को लगाने से कैसे 4 इंच लंबे हुए मेरे बाल, कानपुर की रुपेंजल ने शेयर किया सीक्रेट

इन तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं आप-

  • ​​नारियल तेल- (Coconut Oil) यह सबसे सादा और असरदार तेल है जो बालों को नमी देता है.
  • जैतून का तेल- (Olive Oil) यह बालों को गहराई से पोषण देता है.
  • लैवेंडर ऑयल- (Lavender Oil) यह भी एक एसेंशियल ऑयल है, जिसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने से सिर को ठंडक मिलती है और डैंड्रफ कम होता है.

ये भी पढ़ें- गंजेपन का डर या हैंडसम दिखने की चाहत? जानिए क्यों Gen Z युवा करा रहे हेयर ट्रांसप्लांट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Balo Ke Liye Sabse Accha Oil, Best Oil For Hair, Best Oil For Dandruff And Itchy Scalp, Balo Ki Lamai Kaise Badhaye, Balo Ke Liye Tel Konsa Acha Hota Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com