Mitchell Starc on his Bowling: मिचेल स्टार्क (34 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) टी20 मैच के पहले क्वालीफायर (KKR vs SRH) IPL 2024 Qualifier) में मंगलवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की पारी को 19.3 ओवर में 159 रन पर समेट दिया. स्टार्क को शुरुआती ओवरों में वैभव अरोड़ा (17 रन पर एक विकेट) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने शुरुआती दो ओवरों में शानदार लय में चल रहे सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाजों ट्रेविस हेड (शून्य) और अभिषेक शर्मा (तीन) को पवेलियन की राह दिखा दी.
वरुण चक्रवर्ती (26 रन पर एक विकेट) और सुनील नारायण (40 रन पर एक विकेट) की फिरकी ने मध्यक्रम में सनराइजर्स के बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक पैर जमाने का मौका नहीं दिया. हर्षित राणा (27 रन पर एक विकेट) और आंद्रे रसेल (15 रन पर एक विकेट) को भी एक-एक सफलता मिली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मिचेल स्टार्क ने SRH के खिलाफ गेंदबाज़ी पर कहा
मैं कुछ बड़े मौकों पर खेलने के लिए भाग्यशाली रहा हूं, अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाकर अच्छा लगा, हम जानते हैं कि पावरप्ले में बल्ले से आक्रमण के मामले में SRH ने हमारी बराबरी कैसे की. उनकी (हेड और अभिषेक) (Mitchell Starc on Travis Head and Abhishek Sharma) साझेदारी उनके लिए महत्वपूर्ण रही है और इन दोनों को सस्ते में आउट करना वास्तव में सुखद है. विकेट थोड़ा स्किड हो गया है और कुछ स्विंग भी है, मुझे लगता है कि ओस के साथ विकेट बेहतर हो जाएगा और पावरप्ले वास्तव में हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं