विज्ञापन

भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की चैंपियन टीम, पीसीबी ने वर्ल्ड कप खेलने की नहीं दी अनुमति

पीसीबी ने भारत में होने वाले इंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी 50 प्लस टीम को खेलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की चैंपियन टीम, पीसीबी ने वर्ल्ड कप खेलने की नहीं दी अनुमति
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
AFP

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल जनवरी में भारत में होने वाले इंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट विश्व कप में खेलने के लिये अपनी 50 प्लस उम्र की टीम को अनुमति देने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तान ने श्रीलंका में पिछले साल हुआ टूर्नामेंट जीता था लेकिन इस बार बोर्ड ने पाकिस्तान वेटरंस क्रिकेट संघ को बता दिया है कि उन्हें भारत में खेलने की अनुमति नहीं है. 

पीवीसीए के प्रमुख फवाद एजाज ने कहा, 'हमने आयोजकों को बता दिया है कि हम टूर्नामेंट से नाम वापिस ले रहे हैं. वे विकल्प की व्यवस्था कर सकते हैं.'

उन्होंने कहा कि आयोजकों और मेजबान देश ने उन्हें टीम वीजा और उच्च स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया था जिसके बाद पीसीबी और विदेश तथा गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी गई. 

फवाद ने कहा कि पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने उन्हें बताया कि भारत में खेलने की अनुमति नहीं दी जा रही है. 

पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने भी हाल ही में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये भारत टीम भेजने से इनकार कर दिया था जिसके बाद बांग्लादेश को शामिल किया गया. 

यह भी पढ़ें- मौजूदा समय में कौन है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर? डेल स्टेन ने बताया उस खिलाड़ी का नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com