पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने चेन्नई सुपरकिंग्स का अगला कोच किसे होना चाहिए, इसको लेकर अपनी पसंद बताई है. बता दें कि स्टीफन फ्लेमिंग के बाद सीएसके के कोच कौन बनेगा, इसको लेकर बहस तेज हो गई है. ऐसे में हेडन ने उस दिग्गज के बारे में अपनी राय दी है जिसे सीएसके का नया कोच होना चाहिए. हेडन ने अपनी पसंद के तौर पर पूर्व भारतीय दिग्गज दिनेश कार्तिक का चुनाव किया है. हेडन ने विजडन क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, "मुझे लगता है कि दिनेश कार्तिक सीएसके के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प होंगे. वह दूसरे वर्ल्ड-क्लास कोचों की देखरेख में रहे हैं, जैसे एंडी फ्लावर, जिनका खेलने और कोचिंग का करियर बहुत सफल रहा है. लेकिन एक लोकल तमिल लड़का होने के नाते, मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है"

उन्होंने आगे कहा, "यह जरूरी नहीं है, लेकिन खासकर तमिलनाडु क्रिकेट के लिए, मुझे लगा कि सीएसके को हमेशा तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन का सपोर्ट रहा है. इसलिए मुझे लगता है कि चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कुछ लोकल फ्लेवर अगला सबसे अच्छा कदम होगा."
पिछले महीने, भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने कहा था कि इंग्लैंड के वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान इयोन मॉर्गन सीएसके के हेड कोच के तौर पर फ्लेमिंग की जगह ले सकते हैं. भारत के इस पूर्व स्पिनर ने कहा कि "मॉर्गन एक 'मजबूत' दावेदार हैं, भले ही उन्हें सबसे ऊंचे लेवल पर कोचिंग का कोई अनुभव न हो, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को कप्तान के तौर पर IPL 2021 के फाइनल में पहुंचाया और 2019 में इंग्लैंड के साथ ODI वर्ल्ड कप जीताया.
अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "मुझे लगता है कि इयोन मॉर्गन आ सकते हैं... उनका नाम जोरों पर चल रहा है, शुरुआती बातचीत चल रही है, इसमें कोई शक नहीं. इसमें दो हालात हैं, इयोन मॉर्गन, क्या वह इस साल यह दायित्व उठाएंगे?
ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर-3, नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, डायमंड लीग फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- रहमानुल्लाह गुरबाज नंबर-1, तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में 7000 रन बनाने वाले सबसे युवा टॉप-5 बैटर्स
ये भी पढ़ें-17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं