DA Hikes Announcement: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर 50 हजार से ज्यादा कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन आने वाली पब्लिक सेक्टर की महारत्न कंपनी SAIL ने अधिकारी और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में करीब 3% की बढ़ोतरी का फैसला लिया है. SAIL यानी स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा. सेल-कर्मियों का मौजूदा महंगाई भत्ता अभी 55.7 फीसदी से बढ़कर 58.6 फीसदी हो जाएगा.
54 हजार कर्मियों को DA Hike का फायदा
देश की बड़ी PSUs यानी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (Public Sector Undertaking) में शामिल सेल ने महंगाई भत्ते में 2.9% बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. इस फैसले से बोकारो स्टील प्लांट समेत कंपनी की अन्य यूनिट्स में कार्यरत 54 हजार कर्मियों को इसका फायदा मिलेगा.
बता दें कि सेल (SAIL) देश की टॉप और सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनियों में से एक है, इसलिए इसे सर्वोच्च महारत्न का दर्जा दिया गया है. SAIL में सरकार की सीधे 65% शेयरहोल्डिंग यानी हिस्सेदारी है.
ये भी पढ़ें: DA Hike: सरकार का बड़ा ऐलान, 85 हजार कर्मचारियों का बढ़ गया महंगाई भत्ता, जानें किन्हें मिलेगा लाभ
1 अक्टूबर से लागू होगा DA Hike
सेल-कर्मियों के महंगाई भत्ता में 2.9 फीसदी की बढ़ोतरी होनी है. यानी उनका महंगाई भत्ता 55.7% से बढ़कर 58.6% हो जाएगा. डीए में ये बढ़ोतरी एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी. इससे बोकारो स्टील प्लांट और अन्य यूनिट्स के अधिकारी और कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा.
बता दें कि लेबर ब्यूरो बाजार की स्थिति को देखते हुए सेल कामगारों के डीए में संशोधन करती है. इससे पहले पिछली तिमाही में महंगाई भत्ते में 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी. चालू वित्त वर्ष 2026-27 की इस तिमाही खाद्य पदार्थ और दैनिक उपभोग की अन्य वस्तुओं के महंगे होने के बाद महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया गया है.
सैलरी स्लिप में मिलेगी जानकारी
सेल में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़न की डिटेल उनकी सैलरी स्लिप में मिलेगी. SAIL में अधिकारी और कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण एक साथ 10 साल के अंतराल पर किए जाने के फैसले के बाद ही दोनों संवर्ग के महंगाई भत्ते को एडजस्ट यानी समायोजित कर दिया गया है.
अगला वेतन पुनरीक्षण नए साल यानी 1 जनवरी 2027 से होना है. बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे सेल-कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा, उनका मूल वेतन और ज्यादा बढ़ता जाएगा.
ये भी पढ़ें: बोनस का नया फॉर्मूला: कर्मचारियों को कितने पैसे मिलेंगे इस फेस्टिव सीजन, यहां है पूरा कैलकुलेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं