Rohit Sharma Deserved A farewell In Test Cricket: रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लोग लगातार उनको लेकर अपनी भावनाएं साझा कर रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भी 'हिटमैन' शर्मा के करियर पर अपनी दिल की बात साझा की है. उनका मानना है कि 38 वर्षीय कप्तान ने देश के तीनों प्रारूपों में अपनी सेवाएं दी है. ऐसे में उन्हें मैदान पर उचित तरीके से विदाई दी जानी चाहिए थी, ना कि सोशल मीडिया के माध्यम से. बीते कल (सात मई 2025) 38 वर्षीय कप्तान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया. 'हिटमैन' शर्मा ने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से अपनी पारी को समाप्त करते हुए लिखा, 'सभी को नमस्कार! मैं बस यह बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर रहा हूं. वाइट जर्सी में टीम का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात रही. इतने सालों तक मिले प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद. मैं वनडे फॉर्मेट में टीम का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा.'
क्रिकबज के साथ हुई बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा, 'अगर रोहित शर्मा सोशल मीडिया के बजाय मैदान में खेलकर संन्यास लेते तो यह और बेहतर विदाई होती. हम सभी के लिए भी यह चीज अच्छी होती. एक टेस्ट कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड देखें काफी शानदार है. उन्होंने 12 टेस्ट जीते हैं, नौ हारे हैं और तीन ड्रॉ कराए हैं. इसलिए उनकी सफलता दर पर कोई संदेह नहीं है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन हैं मनोज तिवारी?
मनोज तिवारी टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हैं. मौजूदा समय में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह राजनीति में सक्रीय हैं. देश के लिए वह इंटरनेशनल लेवल पर 12 वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने में कामयाब रहे. जहां वह वनडे की 12 पारियों में 23.92 की औसत से 287, जबकि टी20 की एक पारी में 15 की औसत से 15 रन बनाने में कामयाब रहे.
वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो वह वनडे की छह पारियों में 30.0 की औसत से पांच सफलता हासिल करने में कामयाब रहे, जबकि टी20 में उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला.
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा किस दिग्गज कप्तान को मानते हैं अपना 'गुरु'? उन्हीं से मिली है कप्तानी की सीख, खुद बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं