विज्ञापन

W,W,W,W,W,W: डेब्यू टेस्ट में ही मानव सुथार ने मचाया गदर, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल, VIDEO

न्यू चंढीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ 'फाइव विकेट हॉल' लेते हुए मानव सुथार ने कमाल कर दिया है. वह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए 'फाइव विकेट हॉल' लेने वाले 10वें गेंदबाज बन गए हैं.

W,W,W,W,W,W: डेब्यू टेस्ट में ही मानव सुथार ने मचाया गदर, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल, VIDEO
मानव सुथार ने किया कमाल

मौजूदा समय में अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर है (Afghanistan tour of India 2026). जहां दोनों टीमों के बीच न्यू चंढीगढ़ में एक मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. यहां डेब्यू मुकाबले में ही मानव सुथार (Manav Suthar) ने कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. वह भारत की तरफ से डेब्यू टेस्ट मुकाबले में ही 'फाइव विकेट हॉल' लेने वाले 10वें गेंदबाज बन गए हैं. बात करें देश के लिए रेड बॉल क्रिकेट में डेब्यू करते हुए खबर लिखे जाने तक जिन 10वों गेंदबाजों ने 'फाइव विकेट हॉल' लिया है, तो उनके नाम कुछ इस प्रका हैं- 

भारत की तरफ से डेब्यू टेस्ट में 'फाइव विकेट हॉल' लेने वाले गेंदबाज 

प्रदर्शन खिलाड़ी का नामविपक्षी टीमस्थानतारीख
5/93मोहम्मद निसार इंग्लैंडलॉर्ड्स, लंदन
25 जून 1932
5/64वी.वी. कुमार पाकिस्तान फिरोज शाह कोटला, दिल्ली8 फरवरी 1961
6/55सैय्यद आबिद अलीऑस्ट्रेलियाएडिलेड ओवल23 दिसंबर 1967
6/103दिलीप दोषीऑस्ट्रेलियामद्रास क्रिकेट क्लब ग्राउंड, चेन्नई11 सितंबर 1979
8/61नरेंद्र हिरवानीवेस्टइंडीजएमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई11 जनवरी 1988
5/71अमित मिश्राऑस्ट्रेलिया
पीसीए स्टेडियम, मोहाली
17 अक्टूबर 2008
6/47रविचंद्रन अश्विन वेस्टइंडीजफिरोज शाह कोटला, दिल्ली6 नवंबर 2011
5/77मोहम्मद शमीवेस्टइंडीजईडन गार्डन्स, कोलकाता8 नवंबर 2013
5/60अक्षर पटेलइंग्लैंडएमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई13 फरवरी 2021
6/33मानव सुथारअफगानिस्तानपीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़8 जून 2026

मैच के दौरान मानव सुथार ने भारतीय टीम की तरफ से कुल 22 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच वह 1.50 की इकॉनमी से 33 रन खर्च करते हुए छह विकेट चटकाने में कामयाब रहे. मैच के दौरान उनके शिकार अब्दुल मलिक (16), रहमानउल्लाह गुरबाज (12), रहमत शाह (60), अफसर जजाई (03), शराफउद्दीन अशरफ (11) और मोहम्मद सलीम (00) बने. 

पहली पारी में 152 रनों पर ही ढेर हो गई अफगानिस्तान

भारत की तरफ से पहली पारी में बनाए गए 564/8d रनों के जवाब में अफगानिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 152 रनों पर ही ढेर हो गई. चौथे क्रम क बल्लेबाज रहमत शाह ने अगर 60 रनों की जुझारू अर्धशतकीय पारी नहीं खेली होती तो टीम के हालात और बुरे होते. शाह के अलावा अफगान टीम की तरफ से पहली पारी में कैप्टन हशमतउल्लाह शहीदी ने 48 गेंद में 20 और सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने 27 गेंदों में 17 रनों का योगदान दिया.  

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में ही मानव ने लगाया 'छक्का', 152 रनों पर सिमट गई अफगानिस्तान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com