भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच जारी न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 152 रनों पर ढेर हो गई है. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रहमत शाह सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 135 गेंदों में 44.44 की स्ट्राइक रेट से 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन हशमतुल्लाह शाहिदी 48 गेंद में 20 और पारी का आगाज करते हुए सिद्दीकुल्लाह अटल 27 गेंद में 17 रन बनाने में कामयाब रहे. बाकी के अन्य बल्लेबाज हमेशा भारतीय गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए.
मानव सुथार ने चटकाए छह विकेट
भारत की तरफ से मानव सुथार का जलवा रहा. अपने डेब्यू टेस्ट मुकाबले में ही उन्होंने धारधार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में छह विकेट चटकाए. टीम के लिए उन्होंने कुल 22 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच वह 1.50 की इकॉनमी से 33 रन खर्च करते हुए अब्दुल मलिक (16), रहमानउल्लाह गुरबाज (12), रहमत शाह (60), अफसर जजाई (03), शराफउद्दीन अशरफ (11) और मोहम्मद सलीम (00) का विकेट प्राप्त करने में कामयाब रहे.
प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके तीन विकेट
मानव सुथार के अलावा पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा भी अच्छे टच में नजर आए. टीम के लिए उन्होंने कुल 11 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच वह 3.36 की इकॉनमी से 37 रन खर्च करते हुए तीन विकेट प्राप्त करने में कामयाब रहे. उनके शिकार सेदिुकुल्लाह अटल (17), कैप्टन हशमतउल्लाह शहीदी (20) और अजमतउल्लाह ओमरजाई (00) बने.
वॉशिंगटन सुंदर को मिली एक सफलता
मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा वॉशिंगटन सुंदर की झोली में एक विकेट आया. सुंदर ने जियाउर रहमान (06) को पंत के हाथों कैच आउट करते हुए ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया. कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को कोई सफलता हाथ नहीं लगी.
यह भी पढ़ें- 'उसे प्लेइंग 11 में मत खिलाओ', वैभव सूर्यवंशी पर क्रिस श्रीकांत का हैरान कर देने वाला बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं